Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सीएचसी में मासिक समीक्षा, योजनाओं की प्रगति पर चर्चा
Breaking News

सीएचसी में मासिक समीक्षा, योजनाओं की प्रगति पर चर्चा

By adminMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1778890701 default og image hi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



मालखरौदा | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मृत्युंजय राठौर के निर्देशन में 14 मई को मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, संस्थागत प्रसव, परिवार नियोजन, आयुष्मान भारत योजना, एनसीडी स्क्रीनिंग, मौसमी बीमारियों की रोकथाम के काम पर चर्चा हुई। डॉ. राठौर ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने पर जोर दिया। एनक्यूएएस सर्टिफाइड संस्था पीहरीद और सपिया को सम्मानित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी गई। आरसीएच 2.0, आईएचआईपी, यूडब्लूआईएन, एनसीडी ऐप, निश्चय निरामय ऐप की ऑनलाइन एंट्री पर विकास खंड कार्यक्रम प्रबंधक थनेश्वर पटेल ने जानकारी दी। डॉ. राठौर ने सभी ऑनलाइन एंट्री आपसी समन्वय से शत प्रतिशत पूरी करने के निर्देश दिए। खंड विस्तार प्रशिक्षक अधिकारी पी. एस. खूंटे ने संस्था वार संस्थागत प्रसव की समीक्षा ली। संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य केंद्रों की साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, नियमित ओपीडी संचालन, सभी कार्यक्रमों की ऑनलाइन एंट्री, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने पर जोर दिया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों से क्षेत्र की समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली गई। बैठक में थनेश्वर पटेल, पी. एस. खूंटे, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, एसटीएस, जेएसए, सीएचओ, आरएचओ, अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शिक्षा मंत्री ने किया प्रदीप के उपन्यास का विमोचन

May 16, 2026

नौकरी: 160 पदों के लिए 20 मई को लगेगा रोजगार मेला

May 16, 2026

पेयजल संकट की शिकायत अब टोल-फ्री नंबर पर करें

May 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070592
Views Today : 62
Views Last 7 days : 1124
Views Last 30 days : 3687
Total views : 91967
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.