भास्कर न्यूज|बालोद त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के तहत गुरुवार को नाम वापसी प्रक्रिया के बाद पात्र उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम पंचायत सियनमरा मंे सरपंच पद के लिए एक ही दावेदार है इसलिए निर्विरोध की स्थिति बन रही है। तय समय मंे सिर्फ एक अभ्यर्थी ने नामांकन फार्म जमा किया है। वहीं डौंडीलोहारा जपं के ग्राम पंचायत टटेंगा में सरपंच पद के लिए 3 अभ्यर्थियों ने नामांकन फार्म जमा किया है। इसी तरह कर्रेगांव मंे भी सरपंच पद के लिए 3 अभ्यर्थियों ने नामांकन जमा किया है। ग्राम पंचायत हल्दी और साजा के लिए दो-दो अभ्यर्थियों ने नामांकन फार्म जमा किया है। गुरुवार को नाम वापसी के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि कितने प्रत्याशी मैदान में है। जनपद पंचायत के अधिकारी व कर्मचारियों के अनुसार पंच के 40 पद रिक्त है। अधिकांश स्थानों मंे मतदान कराने की नौबत नहीं आएगी क्योंकि एक ही नामांकन फार्म जमा हुआ है। जिन ग्राम पंचायत मंे सरपंच व पंच के लिए दो प्रत्याशी होंगे, वहां एक जून को मतदान होगा।
<
