सुकमा| पालिका ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु व्यापारियों और नागरिकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी विनीत साव ने बताया कि अब कचरे का स्त्रोत स्तर पर पृथक्करण अनिवार्य होगा। नागरिकों को हरा, नीला, लाल और पीले डस्टबीन का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुसार करना होगा।
<
