Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सिंहदेव ने चलाई कार, बगल की सीट पर बैठे भूपेश,VIDEO:टीएस बोले- हम हमेशा साथ हैं, जिला-उपाध्यक्ष पर FIR, बघेल बोले- आंदोलन होगा
Breaking News

सिंहदेव ने चलाई कार, बगल की सीट पर बैठे भूपेश,VIDEO:टीएस बोले- हम हमेशा साथ हैं, जिला-उपाध्यक्ष पर FIR, बघेल बोले- आंदोलन होगा

By adminMay 27, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 19 1 1779814891
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 19 1 1779814891
सूरजपुर जिले के विश्रामपुर में कांग्रेस के धरने में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और पूर्व सीएम भूपेश बघेल एक मंच पर एक साथ नजर आए। वहीं आंदोलन स्थल से नगर पंचायत शिवनंदपुर के चुनावी आमसभा स्थल तक दोनों नेता एक साथ एक ही कार में सवार होकर पहुंचे। गाड़ी की स्टेयरिंग पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने संभाली और बगल की सीट पर भूपेश बघेल सवार हुए। टीएस सिंहदेव ने कहा कि वे और भूपेश बघेल हमेशा साथ हैं। समय और परिस्थिति हम लोगों को अलग-अलग कामों के जवाबदेहियों से जोड़कर रखती है। हर समय एक साथ व्यवहारिक रूप से संभव नहीं होता। मिलकर आपस में बात करते रहते हैं जो बात मीडिया में नहीं आती, सार्वजनिक नहीं होती। दरअसल, सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना के सामने कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन था। भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी की शिकायत पर विश्रामपुर पुलिस ने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के खिलाफ धमकी देने, गाली-गलौज करने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी धरने में शामिल हुए। पीसीसी चीफ को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच दीपक बैज, सिंहदेव और भूपेश बघेल तीनों साथ दिखे हैं। भूपेश बघेल ने कहा कि आप लोगों को थोड़ी भी कानून के प्रति श्रद्धा है। थानेदार से गलती हुई है तो एसपी हटा सकते हैं। आईजी हटा सकते हैं। लेकिन वे हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। अब पूरे संभाग और प्रदेश में आंदोलन होगा। पहले देखिए ये तस्वीरें- परेशान करने FIR, केस वापस लिया जाए- टीएस सिंहदेव ने कहा कि अगर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है तो क्या हथियार चलाया। क्या हथियार पाया गया। क्या कोई हथियार बरामद किया गया। चुनाव की प्रक्रिया में कांग्रेस के साथियों को परेशान करने के लिए यह FIR दर्ज की गई है। केस वापस लिया जाए। बैज बोले- सत्ता की दलाली बंद करे पुलिस प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पुलिस पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “हम भी सत्ता में रहे हैं, थानेदार का पावर जानते हैं। झीरम घाटी में गोलियां खाई हैं। बिना जांच के आर्म्स एक्ट की धारा कैसे लगा दी गई, इसका जवाब पुलिस को देना चाहिए।” दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस नेता एनएसए जैसी धाराओं से भी डरने वाले नहीं हैं, लेकिन किसी पर कार्रवाई करने से पहले निष्पक्ष जांच होना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आर्म्स एक्ट की धाराएं वापस नहीं ली गईं तो धरना जारी रहेगा। देर रात तक धरने पर बैठे थे कांग्रेसी सोमवार को कड़ाके की धूप के बीच पूरे दिन कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहा। धरने में कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक भानू प्रताप सिंह, पारस नाथ राजवाड़े और अंबिका सिंहदेव समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए। रात में भी कांग्रेस कार्यकर्ता थाने के सामने चटाई और दरी बिछाकर धरने पर डटे रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के साथ एआईसीसी सदस्य आदितेश्वर सिंहदेव, अंबिकापुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद, सूरजपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पूरी रात धरने पर बैठे रहे। कांग्रेस का आरोप है कि शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से यह एफआईआर दर्ज की गई है। पार्टी ने मांग की है कि एफआईआर वापस ली जाए और मामले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कांग्रेस ने बनाई जांच कमेटी कांग्रेस प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने मामले की जांच के लिए 7 सदस्यीय जांच समिति गठित की है। जांच दल में सरगुजा जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, बलरामपुर जिलाध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव, कोरिया जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, एमसीबी जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव समेत नरेश राजवाड़े, अखिलेश प्रताप सिंह और नवीन जायसवाल को शामिल किया गया है। जानिए पूरा मामला कांग्रेस पार्टी के मुताबिक शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता मित्तल पांडेय कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के मेन रोड स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि वहां मित्तल पांडेय ने चुनाव में जीत-हार को लेकर नरेंद्र जैन को उकसाया और उनके साथ बदसलूकी की। कांग्रेस का दावा है कि विवाद बढ़ने पर मित्तल पांडेय ने सत्ता का हवाला देते हुए नरेंद्र जैन को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली सोनी ने देर रात विश्रामपुर थाने में नरेंद्र जैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि नरेंद्र जैन ने गाली-गलौज करते हुए मित्तल पांडेय पर कटार तान दी थी। ………………… इससे जुड़ी यह खबरें भी पढ़िए… 01. बैज बोले- टीएस बाबा दिल्ली में करें काम: छत्तीसगढ़ में युवाओं को मौका दें; सिंहदेव ने कहा- वो खुद चुनाव हारे, अपना क्षेत्र मजबूत करें छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब बड़े नेता हैं, उन्हें दिल्ली में जाकर काम करना चाहिए। छत्तीसगढ़ में युवाओं को मौका देना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर 02. कांग्रेस नेता पर फर्जी आर्म्स एक्ट का आरोप: सूरजपुर में थाने के सामने सुबह से धरने पर बैठे दीपक बैज,कहा-यह लोकतंत्र की हत्या का प्रयास सूरजपुर के विश्रामपुर नगर पंचायत शिवनंदनपुर चुनाव से पहले कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन पर आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। इस आरोप के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में पार्टी के कई नेता विश्रामपुर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जलदूत एप से खुलेगी भूजल की हकीकत, सूखे कुएं की जानकारी भी होगी दर्ज

May 27, 2026

चौपाटी व्यापारियों के लिए आजीविका का साधन बनेगी

May 27, 2026

पड़ोसी से विवाद में जान से मारने की धमकी का आरोप

May 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072117
Views Today : 61
Views Last 7 days : 1873
Views Last 30 days : 5035
Total views : 94866
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.