Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सावधान! न्यायधानी में घूम रहा है ठग बाबाओं का गिरोह, पत्थर को रुद्राक्ष में बदलकर मेडिकल स्टोर संचालक को ठगा
Breaking News

सावधान! न्यायधानी में घूम रहा है ठग बाबाओं का गिरोह, पत्थर को रुद्राक्ष में बदलकर मेडिकल स्टोर संचालक को ठगा

By adminMay 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
17 05 2026 babalutera
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर के चकरभाठा में साधु के भेष में आए एक ठग ने ‘सुनीता मेडिकल’ के संचालक राजेश पंजवानी को सम्मोहित कर 10 ग्राम सोने की अंगूठी और ₹1,000 नगद ठग लि …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 17 May 2026 07:59:29 AM (IST)Updated Date: Sun, 17 May 2026 07:59:29 AM (IST)

सावधान! न्यायधानी में घूम रहा है ठग बाबाओं का गिरोह, पत्थर को रुद्राक्ष में बदलकर मेडिकल स्टोर संचालक को ठगा
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. चकरभाठा में ‘चमत्कारी बाबा’ की बड़ी ठगी
  2. मेडिकल संचालक को दिखाया सम्मोहन का खेल
  3. बोलेरो में 4 अन्य कथित बाबा भी दुकान पहुंचे

नईदुनिया प्रतिनिधि बिलासपुर। चकरभाठा के वार्ड क्रमांक 07 स्थित मेन रोड पर संचालित सुनीता मेडिकल के संचालक के साथ साधु के भेष में आए एक शातिर ठग द्वारा धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ठग ने पारिवारिक परेशानियां दूर करने और चमत्कार दिखाने का झांसा देकर मेडिकल संचालक की सोने की अंगूठी और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।चकरभाठा पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक 14 चकरभाठा निवासी राजेश पंजवानी उम्र 52 वर्ष, पिता अर्जुन दास पंजवानी, मेन रोड पर सुनीता मेडिकल का संचालन करते हैं। शुक्रवार, 15 मई को सुबह करीब 8 बजे वे अपनी दुकान में थे। इसी बीच सुबह करीब 11 बजे साधु के भेष में एक अज्ञात व्यक्ति भिक्षा मांगने पहुंचा।

पूजा-पाठ के नाम पर बाबा ने उनसे 500-500 रुपये के दो नोट मांगे। इसके बाद उसने राजेश के हाथ में पहनी सोने की 10 ग्राम अंगूठी उतरवाई। शातिर ठग ने दोनों नोटों के बीच अंगूठी को रखा और उसे अपने मुंह में डाल लिया। इसके बाद एक पुड़िया थमाकर कहा कि इसे दो घंटे बाद खोलना। जब पीड़ित ने दो घंटे बाद कागज खोला, तो उसमें केवल दो रुद्राक्ष और 10 व 100 रुपये के नोट थे। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

सिक्का और नोट लेने से किया इंकार, चाय-बिस्किट के बाद शुरू किया खेल

दुकानदार ने पहले ठग को 5 रुपये का सिक्का और फिर 20 रुपये का नोट देना चाहा, लेकिन उसने लेने से मना कर दिया। बाबा ने चाय-पानी की मांग की, जिस पर राजेश ने उसे चाय-बिस्किट मंगवाकर खिलाया। इसके बाद कथित बाबा ने अपनी जेब से एक पत्थर निकाला और उसे कागज में बांधने को कहा। उसने दावा किया कि इससे घर और दुकान की सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।

जब दोबारा कागज खोला गया, तो पत्थर दो रुद्राक्ष में बदल चुका था। इस तथाकथित चमत्कार से प्रभावित होकर पीड़ित उसके झांसे में आ गया। इसके बाद आरोपित ने दुकान के अंदर स्थित मंदिर में ले जाकर पूजा-पाठ का ढोंग रचा और वारदात को अंजाम दिया।

हरे रंग की बोलेरो से आए संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिसपीड़ित के अनुसार, घटना के ठीक बाद दोपहर लगभग 12 बजे एक हरे रंग की बोलेरो गाड़ी में चार अन्य बाबा उनकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने भी चाय-पानी पीकर 100 रुपये दक्षिणा ली और वहां से चले गए। पीड़ित ने आशंका जताई है कि धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी के साथ बोलेरो सवार चारों कथित बाबा भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- जॉइंट अकाउंट से पत्नी ने निकाले ₹15 लाख, कोर्ट बोला- यह चोरी नहीं, विशेष कोर्ट ने पति की पुनर्विचार याचिका की खारिज



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

लकीर के फकीर न बनें विवेचक; तकनीकी चूक से बच रहे अपराधी

May 21, 2026

‘मिट्टी तेल’ का ड्रामा:मकान हड़पने बहू ने दर्ज कराया था झूठा केस, मां की गवाही से खुला राज

May 21, 2026

बिल्हा में सरपंच पद के तीनों फार्म निरस्त, मस्तूरी में गूंजेगा चुनावी रण

May 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071302
Views Today : 17
Views Last 7 days : 1748
Views Last 30 days : 4227
Total views : 93310
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.