![]()
बालोद | दल्लीराजहरा शहर में सार्वजनिक स्थानों पर प्लास्टिक झिल्ली एवं अन्य कचरा फेंके जाने की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई लोग उपयोग के बाद प्लास्टिक सामग्री, पॉलिथीन और अन्य अपशिष्ट खुले स्थानों, सड़कों एवं नालियों में फेंक देते हैं, जिससे आसपास गंदगी फैल रही है। सार्वजनिक स्थलों पर कचरा जमा होने से न केवल नगर की सुंदरता खराब हो रही है, बल्कि नालियां जाम होने और बदबू फैलने जैसी समस्याएं भी सामने आ रही हैं। -विक्रम सिंग, बालोद
<
