टॉप न्यूज़

साय कैबिनेट की बैठक आज:नई योजनाओं, कृषि-ग्रामीण विकास और उद्योगों पर होगी चर्चा; प्रदेशवासियों को मिल सकती है सौगात




मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार 5 अगस्त को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य मंत्रिपरिषद की अहम बैठक होगी। बैठक में सरकार नई योजनाओं के साथ कृषि, ग्रामीण विकास, उद्योग और निवेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर सकती है। माना जा रहा है कि जनहित से जुड़े कुछ फैसलों पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है, जिससे प्रदेशवासियों को राहत और नई सौगात मिलने की उम्मीद है। हालांकि सरकार ने बैठक का आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक विभिन्न विभागों की ओर से कई प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखे जाएंगे। इनमें अधोसंरचना विकास, किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नई पहल, उद्योगों को बढ़ावा देने वाले प्रावधान तथा निवेश को आकर्षित करने से जुड़े मुद्दे प्रमुख हो सकते हैं। कुछ विभागों के वित्तीय स्वीकृति वाले प्रस्तावों पर भी चर्चा होने की संभावना है। नए प्रस्तावों को भी मंजूरी मिलने की संभावना बैठक में सरकार कुछ विधेयकों के प्रारूप और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े विषयों पर भी विचार कर सकती है। हाल के महीनों में राज्य सरकार निवेश, ऊर्जा, खेल नीति और प्रशासनिक सरलीकरण जैसे क्षेत्रों में लगातार निर्णय लेती रही है। ऐसे में इनसे जुड़े नए प्रस्तावों को भी मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button