Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सरगुजा संभाग में शीतलहर के साथ घने कोहरे से लोग परेशान, अन्य इलाकों में ठंड से थोड़ी राहत
Breaking News

सरगुजा संभाग में शीतलहर के साथ घने कोहरे से लोग परेशान, अन्य इलाकों में ठंड से थोड़ी राहत

By adminDecember 18, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
17 12 2025 cg winter 2
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG weather report: पिछले दिनों पड़े कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बाद प्रदेश में लोगों को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि सरगुजा संभाग में ठंड और घने कोहरे क …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 17 Dec 2025 06:16:01 AM (IST)Updated Date: Wed, 17 Dec 2025 06:18:36 AM (IST)

CG Weather Update: सरगुजा संभाग में शीतलहर के साथ घने कोहरे से लोग परेशान, अन्य इलाकों में ठंड से थोड़ी राहत
सरगुजा संभाग में शीतलहर ( फाइल फोटो)

HighLights

  1. रात के तापमान में करीब 1 डिग्री की बढ़ोतरी
  2. सरगुजा संभाग में अब भी शीतलहर जैसे हालात
  3. अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री से. दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: प्रदेश में इन दिनों ठंड के तेवर कुछ नरम पड़े हैं। हवा की दिशा उत्तर से बदलकर पूर्वी होने के कारण सर्दी की रफ्तार थमी हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान रात के तापमान में करीब 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम के मिजाज में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, हालांकि इसके बाद एक बार फिर ठंड बढ़ने के संकेत हैं। पिछले एक दिन में सरगुजा संभाग के बाहरी इलाकों को छोड़ कर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति नहीं रही। दिसंबर की शुरुआत में कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान किया था, लेकिन फिलहाल तापमान स्थिर बना हुआ है।

रायपुर में मौसम शुष्क, दिन में राहत

राजधानी रायपुर में मंगलवार को मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा, यह भी सामान्य से 1 डिग्री कम है।

अंबिकापुर सबसे ठंडा, जगदलपुर सबसे गर्म

प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम शुष्क बना रहा। अंबिकापुर (Ambikapur weather) में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं जगदलपुर (Jagdalpur Temprature) में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक रहा। रायपुर एयरपोर्ट क्षेत्र में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें- MP Weather Update: देश के Top 10 ठंडे शहरों में भोपाल और इंदौर का नाम, 4.8 डिग्री तक गिरा पारा

हवा की दिशा से बदला मौसम का मिजाज

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक जब हवाएं उत्तर दिशा से चलती हैं तो ठंड बढ़ती है, जबकि पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट रुक जाती है। फिलहाल पूर्वी हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान स्थिर है और कई इलाकों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को रायपुर (raipur weather report today) में सुबह हल्की धुंध रहने की संभावना है। दिन में मौसम साफ से आंशिक रूप से बादल रह सकता है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 और 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, इसके बाद आगामी तीन दिनों में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट संभव है। बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

3 दिन में निगम ने वसूला 2.24 करोड़ का टैक्स:19 जून के मुकाबले 22 जून को बढ़ा कलेक्शन, 30 जून तक 6.25% छूट

June 23, 2026

चोरी के शक में युवक की पिटाई से मौत:मनेन्द्रगढ़ में तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

June 23, 2026

नाबालिग ने जादू-टोना के शक में बुजुर्ग-महिला पर किया हमला:कटघोरा के लखनपुर में फरसे से वार, महिला की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075195
Views Today : 315
Views Last 7 days : 3159
Views Last 30 days : 9987
Total views : 104216
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.