Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सरगुजा संभाग के 3 मंत्रियों ने छोड़े प्रोटोकॉल वाहन:पीएम मोदी की अपील के बाद लिया फैसला, सिर्फ जरूरी परिस्थितियों में होगा इस्तेमाल
Breaking News

सरगुजा संभाग के 3 मंत्रियों ने छोड़े प्रोटोकॉल वाहन:पीएम मोदी की अपील के बाद लिया फैसला, सिर्फ जरूरी परिस्थितियों में होगा इस्तेमाल

By adminMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 14 at 014105 1778703186
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 14 at 014105 1778703186
छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से आने वाले प्रदेश के तीन मंत्रियों लक्ष्मी राजवाड़े, राजेश अग्रवाल और रामविचार नेताम प्रोटोकॉल वाहन, पायलट वाहन और फॉलो गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से ईंधन संरक्षण, संसाधनों के विवेकपूर्ण इस्तेमाल और सादगीपूर्ण जीवनशैली अपनाने की अपील के बाद तीनों मंत्रियों ने यह निर्णय लिया है। सामान्य स्थिति में नहीं चलेगा काफिला तीनों मंत्रियों ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि, स्थिति सामान्य रहने तक सुरक्षा संबंधी अधिक आवश्यक परिस्थितियों को छोड़कर पायलट वाहन, फॉलो गाड़ी और अन्य विशेष प्रोटोकॉल वाहनों का उपयोग नहीं किया जाएगा। लक्ष्मी राजवाड़े ने विभागीय वाहनों पर भी लगाई रोक महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विभागीय स्तर पर भी वाहनों के उपयोग को सीमित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ईंधन संरक्षण केवल आर्थिक मुद्दा नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी सामूहिक जिम्मेदारी है। मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को अनावश्यक वाहनों का उपयोग तुरंत कम करने और केवल जरूरी कार्यों के लिए ही वाहन इस्तेमाल करने को कहा है। राजेश अग्रवाल पहले भी सादगी के लिए रहे चर्चा में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने भी अतिरिक्त प्रोटोकॉल वाहनों के उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि मंत्री बनने के बाद भी वे अपने गृह ग्राम लखनपुर में कई बार स्कूटी से घूमते नजर आते हैं। हालांकि आधिकारिक कार्यक्रमों में जाने के दौरान ही उनके साथ प्रोटोकॉल वाहन रहते हैं। रामविचार नेताम ने भी दिए निर्देश मंत्री रामविचार नेताम ने भी केवल जरूरी वाहनों के उपयोग के निर्देश जारी किए हैं। प्रधानमंत्री की अपील के बाद स्थानीय स्तर पर भी कई जनप्रतिनिधि चारपहिया वाहनों के बजाय दोपहिया वाहन से यात्रा करते हुए फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Raipur Exam Centre CAPFs, SSF, Assam Rifles GD Constable Recruitment

May 14, 2026

सुरगी में 14 मई को रंग छत्तीसगढ़ महोत्सव

May 14, 2026

IPL: मौसम की मार नहीं रोक पाई खुमार

May 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070419
Views Today : 177
Views Last 7 days : 998
Views Last 30 days : 3628
Total views : 91739
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.