टॉप न्यूज़

सरगुजा में भाजपा ने निकाली मशाल रैली,कांग्रेस कार्यालय घेरने पहुंचे:वंदे मातरम् के अपमान का लगाया आरोप, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- कांग्रेस के विरासत में राष्ट्रगीत




सरगुजा भाजपा ने कांग्रेस पर ‘वंदे मातरम्’ के अपमान का आरोप लगाते हुए अंबिकापुर में मशाल रैली निकाली। भाजपा कार्यकर्ता मशाल लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और वहां घेराव कर ‘वंदे मातरम्’ का गान किया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नारेबाजी हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस में भी ज्यादातर लोग वंदे मातरम् का सम्मान करते हैं। लेकिन कांग्रेस का नेतृत्व विदेशी सोच से प्रभावित है और उसका रवैया राष्ट्रगीत के सम्मान वाला नहीं है। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने भाजपा के आरोपों पर कहा कि कांग्रेस की विरासत और उसके खून में ‘वंदे मातरम्’ बसा हुआ है। भाजपा ने कांग्रेस मुख्यालय में कथित तौर पर ‘वंदे मातरम्’ के अपमान का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यालय से मशाल रैली निकाली। रैली शिशु मंदिर के पास से होते हुए देव होटल, देवीगंज रोड और कलेक्टोरेट चौक से होकर कांग्रेस कार्यालय पहुंची। भाजपा के कांग्रेस कार्यालय घेराव की सूचना पहले से होने के कारण पुलिस ने कार्यालय के सामने सड़क पर बैरिकेडिंग कर बड़ी संख्या में जवान तैनात किए थे। इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी भी हुई। जमकर नारेबाजी, भाजपाईयों ने गाया वंदे मातरम भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से रोक दिया। कांग्रेस कार्यालय में भी बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे थे। इस दौरान दोनों ओर से जमकर नारेबाजी हुई।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही ‘वंदे मातरम्’ का गान किया। प्रदर्शन के दौरान विवाद की स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक ने कहा कि उन्हें चार बजे कांग्रेस कार्यालय के घेराव की सूचना थी तो भाजपाइयों के लिए गर्म जलेबी और ठंडा पानी मंगाया था। वे पौने 7 बजे पहुंचे तो जलेबी ठंडी हो गई। भाजपा जिलाध्यक्ष बोले-विदेशी नेतृत्व में वंदे मातरम का सम्मान नहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रम में जिस प्रकार से सोनिया गांधी, राहुल गांधी, खड़गे जी ने जो असहजता दिखाई, उसके कारण जो राष्ट्रगीत का अपमान हुआ, उसे लेकर हमारा विरोध है और हमने कांग्रेस कार्यालय में जाकर उनका घेराव कर ‘वंदे मातरम्’ गीत सुनाया। सिसोदिया ने कहा कि हम जानते हैं कि उनका भी ‘वंदे मातरम्’ के प्रति भक्ति भाव है, लेकिन उनका नेतृत्व विदेशी है। उनके मन में जो भाव है, भारत के प्रति और ‘वंदे मातरम्’ के प्रति नहीं है, जिसके कारण यह स्थिति बनीं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले-हमारे विरासत में वंदे मातरम मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को राष्ट्रगान से क्या मतलब है, उनके विरासत में राष्ट्रगान ‘वंदे मातरम्’ है क्या? कांग्रेस के विरासत और खून में ‘वंदे मातरम्’ है। पाठक ने कहा कि अंग्रेजों ने उस समय इसे सनातनी बताकर हिंदू-मुस्लिम में दूरी बढ़ाने की कोशिश की। आज वही कोशिश भाजपा और उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button