Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सरगुजा में बोलेरो से मवेशी तस्करी, ठूंसकर भरे पांच गाय-बैल:नेशनल हाईवे में गाड़ी खराब हुई तो हुआ खुलासा, पुलिस ने जब्त किया बोलेरो वाहन
Breaking News

सरगुजा में बोलेरो से मवेशी तस्करी, ठूंसकर भरे पांच गाय-बैल:नेशनल हाईवे में गाड़ी खराब हुई तो हुआ खुलासा, पुलिस ने जब्त किया बोलेरो वाहन

By adminApril 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img 20260423 wa0013 1776954285
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



img 20260423 wa0013 1776954285
नेशनल हाईवे 43 में देवरी के पास एक बोलेरो में पांच मवेशी ठंूसकर भरे हुए मिले। बोलेरो वाहन के खराब होने के कारण मवेशी तस्कर भाग निकले। सुबह ग्रामीणों ने मवेशियों को बाहर निकाला। सूचना पर सूचना पर बजरंग दल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। मवेशी तस्करी की सूचना पर पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे 43 में सड़क किनारे एक बोलेरो खड़ी मिली। गांववालों ने बोलेरो के अंदर मवेशियों के भरे होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर मवेशियों को बाहर निकाला। बोलेरो वाहन में तीन बैल, एक गाय एवं एक बछड़े को ठूंसकर भरा हुआ था। जब उन्हें बाहर निकाला गया तो उनकी हालत इतनी खराब थी कि वे अपने पैरों पर खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। इलाज के बाद सरपंच को सौंपे गए मवेशी
सूचना मिलने पर बजरंग दल से विजय यादव ,मोनू तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पशु चिकित्सा अधिकारियों को बुलाया। पशु चिकित्सा अधिकारी चंद्रशेखर सिंह, डॉक्टर अनिल चौहान ,डॉ राजेश सिंह की टीम ने मवेशियों का इलाज किया। सभी मवेशियों को बैलकोटा सरपंच जयंत के हवाले किया गया है। वे सेवा के लिए मवेशियों को ले गए हैं। चिकित्सकों के अनुसार मवेशियों को पूरी तरह ठीक होने में तीन से चार दिन लग सकते हैं। बूचड़खाने ले जाए जाने की आशंका
इसके पहले भी सरगुजा में स्कार्पियो, पिकअप के साथ मवेशी तस्कर पकड़े जा चुके हैं जो आवारा मवेशियों को ले जाकर झारखंड में बेच देते थे। आशंका है कि इन मवेशियों को भी बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। गाड़ी खराब होने के कारण मवेशी तस्कर भाग निकले।
सूचना पर बतौली पुलिस ने बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया है। बोलेरो के नंबर के आधार पर आरोपियों के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। बतौली क्षेत्र में ही इसके पहले भी गाड़ी खराब होने के बाद मवेशी तस्करी का खुलासा हो चुका है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पुलिस का मिडनाइट ऑपरेशन 20 वारंटी गिरफ्तार:10 टीमों ने किया एक्शन, 155 अपराधियों के घर सरप्राइज चेकिंग; 32 संदिग्धों पर पुलिस ने कार्रवाई

April 23, 2026

रायपुर में राज्यपाल ने ली विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक:जल संकट से निपटने के लिए संरक्षण पर दिया जोर, व्यापक वृक्षारोपण के दिए निर्देश

April 23, 2026

RTE एडमिशन पर रोक….प्रायवेट-स्कूलों ने शिक्षा मंत्री को भेजा पत्र:1 मार्च से असहयोग आंदोलन जारी, प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाने और खर्च सार्वजनिक करने की मांग

April 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068446
Views Today : 81
Views Last 7 days : 1135
Views Last 30 days : 4172
Total views : 89415
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.