Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सरगुजा में नदी में डूबे मामा-भांजी, दोनों की मौत:घुनघुट्टा नदी में नहाने गए थे, डूबते बच्चों को बचाते हुए डूबा युवक
Breaking News

सरगुजा में नदी में डूबे मामा-भांजी, दोनों की मौत:घुनघुट्टा नदी में नहाने गए थे, डूबते बच्चों को बचाते हुए डूबा युवक

By adminApril 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 25 at 195002 1777127636
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 25 at 195002 1777127636
सरगुजा में घुनघुट्टा नदी में डूबने से मामा और भांजी की मौत हो गई। शनिवार को एक युवक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नदी में नहाने गया था। इसी दौरान बच्चे डूबने लगे, तो उन्हें बचाने के लिए युवक नदी में कूद गया। उसने दो बच्चों को बचा लिया। डूब रही भांजी को बचाते हुए वह खुद नदी में डूब गया। शाम को दोनों के शव नदी से बाहर निकाले गए। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के नमनाकला निवासी ईश्वर सोनी की बेटी सिन्नी सोनी (12) रायपुर में पढ़ाई करती है। गर्मी की छुट्टी होने पर वह अपनी मां और मामा विनीत सोनी (45 वर्ष) के साथ शनिवार सुबह ही अंबिकापुर लौटी थी। उन्हें लेने के लिए विनीत सोनी रायपुर गए थे। शनिवार करीब ढाई बजे परिवार के सदस्यों ने नहाने जाने का प्लान बनाया। डूबने लगे बच्चे तो नदी में कूदा युवक विनीत सोनी, उनकी पत्नी, दो बच्चे और भांजी सिन्नी सोनी के साथ वे कार में सवार होकर बिलासपुर रोड स्थित घुनघुट्टा नदी में पहुंचे। विनीत के दोनों बच्चे और भांजी सिन्नी सोनी नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख विनीत सोनी पानी में कूदे और अपने दोनों बच्चों को खींचकर बाहर निकाला। विनीत सोनी डूब रही भांजी सिन्नी सोनी को बचाने के लिए दुबारा गए, लेकिन तब तक सिन्नी गहरे पानी में चली गई थी। उसे बचाते हुए विनीत सोनी भी गहरे पानी में समा गए। विनीत की पत्नी ने शोर मचाया और मोबाइल से सूचना परिजनों को दी। ग्रामीणों ने बाहर निकाला शव
घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला जा सका। तब तक परिजन मौके पर पहुंच गए थे। दोनों को जीवन ज्योति हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शवों को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में रखवा दिया गया है। हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घुनघुट्टा नदी में नहाने के दौरान पहले भी डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में लोहाणा महापरिषद जोन-13 की बैठक:नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

June 22, 2026

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

June 22, 2026

ओडिशा के चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में किराए पर मकान लेकर करते थे रेकी, महिलाओं को बनाते थे निशाना

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074968
Views Today : 48
Views Last 7 days : 2694
Views Last 30 days : 9114
Total views : 103056
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.