Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सरकारी अस्पतालों की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन:CMO ऑफिस किया घेराव, पुलिस बल तैनात, स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने की मांग
Breaking News

सरकारी अस्पतालों की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन:CMO ऑफिस किया घेराव, पुलिस बल तैनात, स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने की मांग

By adminMay 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1778241232 whatsapp image 2026 05 08 at 20348 pm 1778229773
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 08 at 20348 pm 1778229773
रायपुर में सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं की खराब स्थिति का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने CMO कार्यालय का घेराव कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कांग्रेस ने स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली पर सरकार को घेरा कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को न दवाइयां मिल रही हैं, न जरूरी जांच और इलाज की सुविधा। अस्पतालों में स्टाफ और उपकरणों की कमी से गरीब मरीज सबसे ज्यादा परेशान हैं। पार्टी ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही। कांग्रेस बोली- भाजपा सरकार में अस्पतालों की हालत खराब शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू किए गए हमर अस्पताल गरीब परिवारों के लिए राहत बने थे, जहां मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती थी। लेकिन भाजपा सरकार में इन अस्पतालों की हालत खराब हो गई है। कई जगह डॉक्टर और स्टाफ की कमी है, जबकि इलाज के उपकरण और दवाइयों का भी अभाव बताया गया। कांग्रेस ने जिला अस्पतालों की स्थिति पर भी सवाल उठाए। पार्टी का कहना है कि मरीजों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही है। इसी के विरोध में कांग्रेस ने सरकार से स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने और अस्पतालों की बदहाल स्थिति दूर करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार गरीबों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बंद करे और अस्पतालों में जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए, ताकि आम लोगों को इलाज के लिए भटकना न पड़े।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सूरजपुर में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म:58 साल के अधेड़ ने किया रेप, आरोपी पर केस दर्ज, कड़ी सजा की मांग

May 8, 2026

बैगलेस डे और इंग्लिश स्पोकन क्लास से बच्चों का हो रहा सर्वांगीण विकास

May 8, 2026

48 घंटे में बदली कोरिया कलेक्टर की पोस्टिंग:जॉइनिंग से पहले ही बदला आदेश, पुष्पा साहू हटाई गईं, IAS रोक्तिमा यादव बनी नई कलेक्टर

May 8, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069784
Views Today : 43
Views Last 7 days : 472
Views Last 30 days : 3655
Total views : 90830
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.