Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » समाधान शिविर में ग्रामीणों को मिली मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा:बलौदाबाजार कलेक्टर बुजुर्ग महिला की मांग पर दवाइयां पैकेट में देने और वाहन में सीढ़ी लगाने के दिए निर्देश
Breaking News

समाधान शिविर में ग्रामीणों को मिली मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा:बलौदाबाजार कलेक्टर बुजुर्ग महिला की मांग पर दवाइयां पैकेट में देने और वाहन में सीढ़ी लगाने के दिए निर्देश

By adminMay 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1af78d30 74b6 424f a9a8 6d4195437688 1778495643063
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1af78d30 74b6 424f a9a8 6d4195437688 1778495643063
बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड में आयोजित प्रथम समाधान शिविर मोहतरा (क) में ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं मिलीं। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) को शिविर में तैनात किया गया था। बड़ी संख्या में लोगों ने इस यूनिट में मुफ्त जांच, इलाज और दवाइयों का लाभ उठाया। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मोहतरा शिविर के पास लगे एमएमयू कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने तैनात चिकित्सक और स्टाफ से ओपीडी की संख्या, जांच सुविधाओं और दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने इलाज कराने पहुंचे ग्रामीणों से भी बातचीत की। कलेक्टर ने सुनी बुजुर्ग महिला की मांग ग्राम चांटीडीह की बुजुर्ग महिला रामबाई (65) ने बताया कि उन्हें वाहन में मुफ्त जांच, इलाज और दवाइयां मिल रही हैं। उन्होंने कलेक्टर से अनुरोध किया कि दवाइयों को लिफाफे या पैकेट में देने की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें हाथ में रखने से गिरने का डर न रहे। रामबाई की बात सुनने के बाद कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को तत्काल निर्देश दिए कि अब से दवाइयां पैकेट में दी जाएं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने इलाज के लिए वाहन में चढ़ने हेतु एक छोटी सीढ़ी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर के ये दो गांव आजादी के बाद से आज तक हैं पहुंच विहीन, हाई कोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के सचिव से मांगा जवाब

May 13, 2026

बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव में BJP-कांग्रेस आमने-सामने, जीत के लिए बनाई रणनीति; प्रत्याशी चयन पर राजनीतिक हलचल तेज

May 13, 2026

उर्स के दौरान उपद्रव में सरगना समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070183
Views Today : 16
Views Last 7 days : 627
Views Last 30 days : 3346
Total views : 91318
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.