Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » युवती के पिता पर गोली चलाने का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:बालको पुलिस ने पकड़ा, आरोपी के खिलाफ डकैती समेत कई मामले दर्ज
Breaking News

युवती के पिता पर गोली चलाने का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:बालको पुलिस ने पकड़ा, आरोपी के खिलाफ डकैती समेत कई मामले दर्ज

By adminMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
47e0925d d213 46eb a6e3 367a45bdcb75 1778747760297
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



47e0925d d213 46eb a6e3 367a45bdcb75 1778747760297
कोरबा। बालको पुलिस ने एकतरफा प्यार के मामले में युवती के पिता पर गोली चलाने के आरोपी के सहयोगी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी लंबे समय से फरार था और उसने मुख्य आरोपी को देसी कट्टा उपलब्ध कराया था। यह घटना 19 फरवरी को बालको थाना क्षेत्र के दोन्द्रों संगम नगर में हुई थी। मुख्य आरोपी साहिल मासी एक युवती से एकतरफा प्यार करता था। युवती और उसके परिवार ने उसे कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। देसी कट्टा से आरोपी ने किया था वार घटना की रात साहिल युवती के घर पहुंचा, जहां उसकी युवती के पिता से कहासुनी हो गई। इसी दौरान साहिल ने देसी कट्टा निकालकर पिता पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी और वे बाल-बाल बच गए। कट्टा लहराते हुए भगा था आरोपी गोली चलने की आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। भीड़ बढ़ती देख आरोपी साहिल मासी कट्टा लहराते हुए मौके से फरार हो गया था। मुख्य आरोपी पहले ही पकड़ा गया था पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी साहिल मासी (22) को बालको से गिरफ्तार कर लिया था। उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया था। युवती के परिजनों ने बताया था कि साहिल पिछले कई महीनों से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था और फोन पर भी उसे परेशान करता था। घटना का मास्टरमइंड भी गिरफ्तार इस मामले में मुख्य आरोपी साहिल का सहयोगी और मास्टरमाइंड, विवेक राजपूत (24 ) लंबे समय से फरार चल रहा था। विवेक ने ही साहिल को देसी कट्टा उपलब्ध कराया था। बालको पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर लिया है। बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी के नेतृत्व में इमरान खान, आरक्षक रामेश्वर यादव और आरक्षक हेमशरण की टीम ने घेराबंदी कर विवेक राजपूत को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, विवेक राजपूत के खिलाफ बांगो थाना क्षेत्र में डकैती सहित कई अन्य मामले भी दर्ज हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राजनांदगांव में 'छतमार' गिरोह का पर्दाफाश:राजस्थान से मुख्य आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया, 4 दुकानों को बनाया था निशाना

May 14, 2026

धमधा में जनगणना ड्यूटी पर शिक्षक से मिसबिहेव:होटल संचालक पर गाली-गलौच और शासकीय कार्य में बाधा का आरोप, अरेस्ट

May 14, 2026

7.82 करोड़ की पुलिया में भ्रष्टाचार का आरोप:सूरजपुर में हाथ से उखड़ीं छड़ें,सरिया की जगह लोहे के टुकड़े लगाने का दावा,कांग्रेस ने काम रुकवाया

May 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070431
Views Today : 219
Views Last 7 days : 1040
Views Last 30 days : 3670
Total views : 91781
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.