जांजगीर | बुधवार की दोपहर करीब 2.15 बजे शासकीय कन्या कॉलेज मेन रोड पर एक बाइक चालक सड़क हादसे में घायल हो गया। उसी समय जिले की प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल मौके से गुजर रही थीं और उन्होंने तुरंत रुककर घायल की मदद की। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने बिना देर किए घायल युवक को अपने शासकीय वाहन में बैठाकर जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचाया। वहां पहुंचकर उन्होंने डॉक्टरों को घायल का समुचित इलाज करने के निर्देश दिए, जिसके बाद युवक को तत्काल भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। समय पर मिली इस मदद से घायल युवक को राहत मिली। युवक ने पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल को सहायता और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
<
