![]()
सूरजपुर जिले के पर्री स्थित एक बंद राइस मिल के गोदाम में 14 मई की सुबह भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही दिखाई दे रही थीं। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। सूचना मिलते ही दमकल की तीन टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। गनीमत रही कि गोदाम बंद था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। राइस मिल में 3-4 महीने पहले भी आग लगी थी स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी गोदाम में पिछले तीन से चार महीने के अंतराल में यह दूसरी बार आग लगने की घटना है। बार-बार आग लगने से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। आग लगने के कारणों की जांच कर रही पुलिस फिलहाल, गोदाम में लगी आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान की सही जानकारी मिल पाएगी। कोतवाली थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। बंद पड़े गोदाम में बार-बार आग लगने की घटना कई सवाल खड़े कर रही है।
<
