![]()
बस्तर| नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे निर्माण में लोगों ने पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया है। यहां चल रहे सड़क व पुलिया निर्माण के दौरान कहीं भी निर्माण एजेंसी का नाम, काम की लागत सहित किस योजना से काम किया जा रहा है, इसकी जानकारी दर्शाता बोर्ड ही ठेकेदार ने नहीं लगाया है। इन हालातों में जानकारी दर्शाने वाले बोर्ड लगाने की मांग की जा रही है। इस पर नगर पंचायत प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिसके कारण ठेकेदार मनमानी पर आमादा है।
<
