Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सड़क-चौड़ीकरण में बाधा बने अवैध निर्माणों पर एक्शन:रायपुर निगम ने गोगांव अंडरब्रिज से पानी टंकी तक हटाईं 17 दुकानें
Breaking News

सड़क-चौड़ीकरण में बाधा बने अवैध निर्माणों पर एक्शन:रायपुर निगम ने गोगांव अंडरब्रिज से पानी टंकी तक हटाईं 17 दुकानें

By adminMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1779774865 whatsapp image 2026 05 25 at 100326 pm 1779768419
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 25 at 100326 pm 1779768419
रायपुर नगर निगम ने गोगांव अंडरब्रिज से गोगांव पानी टंकी तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण और नाली निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की है। निगम की टीम ने अभियान चलाकर करीब 17 छोटी-बड़ी दुकानों को हटाया। जानकारी के मुताबिक गोगांव अंडरब्रिज से गोगांव पानी टंकी तक 15वें वित्त आयोग मद से नाली निर्माण और सड़क चौड़ीकरण का कार्य स्वीकृत किया गया है। लेकिन मार्ग में बनी दीवारें, पाटा, सीढ़ियां, ठेले और गुमटियां निर्माण कार्य में बाधा बन रही थीं। इसी को देखते हुए नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। निगम अधिकारियों की मौजूदगी में चली कार्रवाई नगर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। इस दौरान कार्यपालन अभियंता द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता शरद देशमुख और शैलेंद्र पटेल, उप अभियंता अर्जिता दीवान, अंकिता सोनवर्षा और इम्तियाज अहमद समेत नगर निगम जोन-1 के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। पिछले दिनों गोंदवारा में हुई थी कार्रवाई पिछले गुरुवार को नगर निगम के जोन-1 क्षेत्र में होटल पैराडाइज से गोंदवारा अंडरब्रिज तक अभियान चलाकर करीब 20 अवैध कब्जे हटाए गए थे। इसके साथ ही 15 अवैध पाटों को भी तोड़ा गया था। नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाकर मार्ग को कब्जामुक्त कराया। निगम का कहना है कि इससे इलाके में यातायात व्यवस्था सुचारू होगी और लोगों को राहत मिलेगी। कार्रवाई के दौरान उन पाटों को भी हटाया गया, जो नालियों की सफाई में बाधा बन रहे थे। निगम अधिकारियों के मुताबिक, अवैध पाटों के कारण सफाई कार्य प्रभावित हो रहा था, जिससे जलभराव और गंदगी की समस्या बढ़ रही थी। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर की गई। निगम प्रशासन का कहना है कि शहर में अवैध कब्जों और यातायात बाधा के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रकबे के आधार पर समितियों से मिलेगा किसानों को खाद:रायपुर में अफसरों का दावा-उर्वरक का पर्याप्त भंडार, नैनो उर्वरक लेना पूरी तरह वैकल्पिक

May 26, 2026

राजस्व-मंत्री भड़ककर बोले-सांप की तरह बैठकर कुर्सियां मत तोड़ो: VIDEO:रायपुर तहसील के अधिकारियों को लगाई फटकार, पहले कर चुके है पटवारी को सस्पेंड

May 26, 2026

बिलासपुर में 10 साल की बच्ची से रेप:बाइक में घूमाने के बहाने वारदात, रात भर ढूंढते रहे रिश्तेदार, जंगल में पकड़ाया आरोपी

May 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072028
Views Today : 111
Views Last 7 days : 1913
Views Last 30 days : 5002
Total views : 94719
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.