Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में 10 साल की बच्ची से रेप:बाइक में घूमाने के बहाने वारदात, रात भर ढूंढते रहे रिश्तेदार, जंगल में पकड़ाया आरोपी
Breaking News

बिलासपुर में 10 साल की बच्ची से रेप:बाइक में घूमाने के बहाने वारदात, रात भर ढूंढते रहे रिश्तेदार, जंगल में पकड़ाया आरोपी

By adminMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1779777498 image 3 1779775214
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 3 1779775214
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 10 साल के मासूम बच्ची के साथ रेप किया गया है। आरोपी युवक उसे बाइक में घूमाने के बहाने ले गया और वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के गायब होने से परेशान परिजन उसकी तलाश करते रहे। वहीं, आरोपी युवक सुबह बच्ची को घर के पास छोड़कर फरार हो गया। बच्ची रिश्तेदारों को आपबीती बताई, जिस पर रिश्तेदारों थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जंगल से आरोपी को गिरफ्तार किया, लेकिन वह हथकड़ी छुड़ाकर फरार हो गया। आखिरकार पुलिस ने जंगल में सर्चिंग कर ड्रोन की मदद से आरोपी युवक गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र का है। सुनसान जगह में वारदात पुलिस के अनुसार सक्तीबहरा का रहने वाला रंजीत यादव उर्फ दउआ (20) शनिवार शाम नाबालिग बच्ची को बाइक पर घुमाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। इस दौरान युवक उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के गायब होने पर ढूंढते रहे रिश्तेदार इधर बच्ची के अचानक गायब होने से परेशान रिश्तेदार पूरी रात उसे तलाशते रहे। अगली सुबह रविवार को आरोपी युवक बच्ची को घर के पास छोड़कर फरार हो गया। घर लौटकर डरी-सहमी बच्ची ने रोते हुए रिश्तेदारों को आपबीती सुनाई। थाने से पुलिस चौकी ट्रांसफर हुई केस डायरी आक्रोशित रिश्तेदार रविवार को कोटा थाने पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी रंजीत यादव के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी, क्योंकि मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र की थी, इसलिए तत्काल डायरी वहां ट्रांसफर की गई। पुलिस को चकमा देकर भागा, ड्रोन से हुई तलाश पुलिस ने जब आरोपी रंजीत को घेरा, तो वह चकमा देकर सक्तीबहरा के घने जंगल की तरफ भाग निकला। जंगल काफी घना होने के कारण पुलिस को उसे ढूंढने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने ड्रोन कैमरे के माध्यम से सर्चिंग की। ड्रोन की मदद से जंगल में छिपे आरोपी की सटीक लोकेशन ट्रेस की गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Korba SECL Sub Station Theft & Assault

May 26, 2026

जांजगीर-चांपा में आईपीएल सट्टेबाजी करते युवक गिरफ्तार:मोबाइल और 46 हजार से अधिक नकदी जब्त,छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा पर कार्रवाई

May 26, 2026

Jashpur Woman Suicide | Mental Health Concerns, Related Videos

May 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072030
Views Today : 115
Views Last 7 days : 1917
Views Last 30 days : 5006
Total views : 94723
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.