कवर्धा| सगौना मुख्य मार्ग से राजेन्द्र नगर कॉलोनी जाने वाली सड़क अब तक पक्की नहीं बन सकी है। कच्ची और उबड़-खाबड़ सड़क के कारण कॉलोनीवासियों को रोजाना आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के कारण स्थिति और भी खराब हो गई है। कॉलोनी में 30 से अधिक परिवार निवासरत हैं, जिन्हें बुनियादी सुविधा के अभाव में दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
<
