Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » महिला से चेन लूटने वाला लुटेरा गिरफ्तार:खरीदने वाला सुनार भी पुलिस की गिरफ्त में, 5 दिन में 150 CCTV फुटेज खंगाले
Breaking News

महिला से चेन लूटने वाला लुटेरा गिरफ्तार:खरीदने वाला सुनार भी पुलिस की गिरफ्त में, 5 दिन में 150 CCTV फुटेज खंगाले

By adminMay 7, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1778119620 image 2026 05 06t212942749 1778083289
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 06t212942749 1778083289
राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में महिला से चेन लूटने वाले शातिर लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसके पुलिस पुलिस ने 5 दिनों में 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरोपी ने चेन लूटने के बाद उसे तिल्दा नेवरा निवासी एक सुनार को बेच दिया था। पुलिस ने चोरी की चेन खरीदने वाले सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान तिल्दा नेवरा निवासी विवेक उर्फ छोटू और सुनार की पहचान प्रशांत उर्फ संतु केशरवानी के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है। नल लगाने के लिए घर से निकली थी बाहर खम्हारडीह पुलिस के अनुसार 29 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 6:40 बजे हेमलता वैध पानी का नल लगाने के लिए अपने घर के बाहर निकली थीं। इसी दौरान बाइक सवार नाबालिग ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर, स्मृतिक राजनाला और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस डॉ. मानसी साकोरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और वाहन संबंधी जानकारी के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की दिशा में जांच आगे बढ़ाई गई। 1.5 लाख कैश समेत चेन बरामद जांच के दौरान पुलिस ने विवेक उर्फ छोटू को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया और बताया कि लूटी गई चेन उसने प्रशांत उर्फ संतु केशरवानी को बेच दी थी। इसके बाद पुलिस ने सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सुनार ने चेन को गलाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 16 ग्राम सोना, 1.5 लाख रुपए नकद और घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त की है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की जांच कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Raigarh Theft: Cash, Jewellery & CCTV Receiver Stolen

May 7, 2026

Apply for admission in class 11th by June 15

May 7, 2026

आज से थमेगी आंधी-बारिश, फिर तपाएगी गर्मी:3 दिनों में 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा; राजनांदगांव 41 डिग्री के साथ सबसे गर्म

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069717
Views Today : 20
Views Last 7 days : 573
Views Last 30 days : 3698
Total views : 90761
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.