भास्कर न्यूज | रायगड़ा रामनगुड़ा ब्लॉक सभागार में जिला स्तरीय संयुक्त शिकायत सुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर आशुतोष कुलकर्णी ने की। कार्यक्रम में कुल 42 शिकायतों की सुनवाई की गई, जिनमें 30 व्यक्तिगत और 7 सामूहिक आवेदन दर्ज किए गए। इनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों को जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर ने रेडक्रॉस फंड से 5 जरूरतमंद व्यक्तियों को कुल 60,000 रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। इस मौके पर एएसपी गोसनार बारला, सीईओ अक्षय कुमार खेमुंडु, उपजिलाधिकारी दुधाल अभिषेक दिलीप, सीएमएचओ वी. सरोजिनी देवी, पंचायत समिति अध्यक्ष रविशंकर गमांग सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
<
