![]()
कोरबा में शुक्रवार देर शाम मानिकपुर चौकी इलाके के मानिकपुर बस्ती मुख्य मार्ग पर एक मकान के आंगन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में आंगन में खड़ी एक ऑटो और एक दुपहिया वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। शॉर्ट सर्किट के बाद आग तेजी से फैली। घर के अंदर मौजूद लोगों को शुरुआत में आग लगने का पता नहीं चला। जैसे ही आग बढ़ने लगी, घर में मौजूद लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया घटनास्थल पर जल्द ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मानिकपुर चौकी पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। एएसआई कुलदीप तिवारी अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दमकलकर्मियों के साथ आग बुझाने के प्रयासों में सहयोग किया। ऑटो और दुपहिया वाहन पूरी तरह जल गए स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मकान लोचन सोनी का है, जो घर के पास ही साइकिल की दुकान चलाते हैं और ऑटो भी चलाते हैं। आग लगने से उनकी ऑटो और दुपहिया वाहन पूरी तरह जल गए, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के मकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।
<
