बालोद| शहर के शीतला मंदिर के सामने की सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और ब्रेकर होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। यह मार्ग न केवल मंदिर आने-जाने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे लोग तहसील कार्यालय बालोद और बाजार तक भी पहुंचते हैं। -दिनेश नागवंशी, बालोद
<
