टॉप न्यूज़
शिशु संरक्षण माह में 90 बच्चों की जांच हुई

धमतरी| महंत घासीदास वार्ड में आंगनबाड़ी क्रमांक-02 में शिशु संरक्षण माह 18 अगस्त से 24 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम में बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। इस अभियान में 90 बच्चों को शामिल किया गया, जिसमें 45 बच्चों को आयरन सिरप दिया गया। 34 बच्चों को विटामिन-ए पिलाया गया। कार्यक्रम में नर्स जितेश्वरी साहू, मितानिन भोज बाई, ज्योति सोना, भुवनेश्वरी साहू, रितु साहू, जसोदा सोना, सुनंदा सोना, अलीशा सोना भी मौजूद रहीं।
Source link




