Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » शिवनाथ नदी में मिला अज्ञात युवक का शव:दुर्ग में बोट की मदद से बाहर निकाला गया, पहचान में जुटी पुलिस
Breaking News

शिवनाथ नदी में मिला अज्ञात युवक का शव:दुर्ग में बोट की मदद से बाहर निकाला गया, पहचान में जुटी पुलिस

By adminApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b7ddf4f2 157c 4173 b218 bb3185064af8 1776065881623
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



b7ddf4f2 157c 4173 b218 bb3185064af8 1776065881623
दुर्ग जिले में सोमवार सुबह महमरा घाट स्थित शिवनाथ नदी के एनीकेट में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही जिला सेनानी और अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। सुबह करीब 9:30 बजे, 9 सदस्यीय टीम ने बोट की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि शव लगभग 3 से 4 दिन पुराना है और सड़ने की स्थिति में था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। युवक के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य सामान नहीं मिला है। पुलिस अज्ञात शव की पहचान के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। एक और युवक की संदिग्ध मौत इसी बीच जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र से भी एक संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पुलिस को 12 अप्रैल की शाम करीब 7:00 बजे सूचना मिली कि देवरझाल इलाके में 42 साल के यशवंत मरकाम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज ओमप्रकाश मरकाम की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के असली कारणों से पर्दा उठ पाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अवैध शराब और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान:चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, नशा मुक्त समाज के बनाने की अपील

June 27, 2026

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश क्राफ्ट बीयर मिलेगी:माइक्रो ब्रुअरी खोल सकेंगे लोग, 10 लाख लाइसेंस फीस, 4000 वर्गफीट जगह जरूरी

June 27, 2026

हाई कोर्ट ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट:छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा एमपी- एमएलए पर हैं आपराधिक केस

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076509
Views Today : 382
Views Last 7 days : 3792
Views Last 30 days : 11597
Total views : 106597
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.