![]()
डौंडी| राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान 2025-26 का आयोजन रायपुर स्थित स्वामी आत्मानंद प्रो. जेएन पांडे शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। नवाचारी शिक्षकों के सबसे बड़े स्वप्रेरित समूह नवाचारी गतिविधियां समूह ने इसका आयोजन किया। इस अवसर पर राज्यभर के 160 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। बालोद जिले के डौंडी विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला औराटोला की सहायक शिक्षिका ममता झा को उनके नवाचारी कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान डॉ. रघु, एके सारस्वत, हिमांशु भारती, अरुण कुमार शर्मा एवं सुचिता पांडे द्वारा प्रदान किया गया। ममता झा को यह सम्मान सामुदायिक सहभागिता से शाला विकास विषय पर किए गए नवाचारों के लिए मिला। उनके प्रयासों से विद्यालय को समुदाय से श्रमदान, संसाधन सहयोग और सहभागिता लगातार मिल रही है। विद्यालय द्वारा भी समुदाय के लिए उपहार, न्योता भोज और पिकनिक जैसे कार्यक्रम से सहभागिता को मजबूत कर सकते हैं।
<
