टॉप न्यूज़
शिक्षक ने स्टाफ, छात्रों को कराया नेवता भोज

शासकीय हाई स्कूल रोहिना में उच्च वर्ग शिक्षक लक्ष्मण पटेल ने अपने जन्मदिन पर स्कूल के सभी स्टाफ, विद्यार्थियों को नेवता भोज कराया। आयोजन अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने के अवसर पर भी रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना, पूजा-अर्चना से हुई। मुख्य अतिथि लक्ष्मण पटेल रहे। उनकी पत्नी कमला पटेल मौजूद रहीं। पुत्र गणेश पटेल भी रहे। अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य अजय कुमार जायसवाल ने की।
Source link




