Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, आरोपी गिरफ्तार:कोंडागांव पुलिस ने कुछ घंटों में पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा
Breaking News

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, आरोपी गिरफ्तार:कोंडागांव पुलिस ने कुछ घंटों में पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा

By adminMay 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 12 at 62304 pm 1778591443
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 12 at 62304 pm 1778591443
कोंडागांव पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती का कथित तौर पर कई वर्षों तक यौन शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर आरोपी को पकड़कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई को महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर पुलिस के सख्त रुख के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना कोंडागांव क्षेत्र निवासी पीड़िता ने हाल ही में 11 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2021 से उसका ग्राम चिपावंड निवासी जयनाथ कोर्राम (23) से प्रेम संबंध था। आरोपी ने शादी का वादा कर लगातार शारीरिक संबंध बनाए पीड़िता के आरोप के मुताबिक, आरोपी जयनाथ ने शादी का वादा कर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। उसने वर्ष 2025 तक शादी का भरोसा देकर पीड़िता का शोषण किया। जब पीड़िता ने विवाह की बात की, तो आरोपी टालमटोल करने लगा और अंततः शादी से साफ इनकार कर दिया। पुलिस ने FIR दर्ज की रिपोर्ट दर्ज होते ही कोंडागांव पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। प्रभारी उप निरीक्षक राजीव गोटा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और आरोपी की तलाश तेज की गई। कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी जयनाथ कोर्राम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। महिलाओं के विरुद्ध अपराध पर सख्त कार्रवाई कोंडागांव पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अखिलेश धीवर, सहायक उपनिरीक्षक कांति यादव, महिला आरक्षक सोना मरकाम, श्यामा नाग तथा आरक्षक बुधराम कोर्राम, प्रभुराम नेताम और गौरव यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Balod Sewerage Line Accident | 3 Labours Death

May 12, 2026

धमतरी मेंशराब-गांजा बंद कराने कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण:गांव में अवैध शराब, गांजा बिक्री, बोले- 15 साल से बिगड़ रहा माहौल, उग्र आंदोलन की चेतावनी

May 12, 2026

पशु तस्करी, क्रूरता मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार:बलरामपुर पुलिस ने की कार्रवाई, कुल 5 आरोपी पकड़े गए, फरार की तलाश जारी

May 12, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070154
Views Today : 146
Views Last 7 days : 621
Views Last 30 days : 3432
Total views : 91265
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.