![]()
शराब घोटाले से जुड़े मैनपावर घोटाले में ACB-EOW की टीम ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 11 मई तक कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया गया है। यह घोटाला छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) में ओवरटाइम भुगतान के नाम पर किया गया था। इस मामले में ACB-EOW ने पहले ही एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में सामने आया है कि 2019-20 से 2023-24 के बीच मैनपावर और प्लेसमेंट एजेंसियों के जरिए ओवरटाइम भत्ते के नाम पर बड़े पैमाने पर पैसे का भुगतान किया गया। बताया जा रहा है कि 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम का गबन हुआ है। आरोप है कि CSMCL के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से एजेंसियों को गलत तरीके से भुगतान किया गया।
<
