बालोद | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिमोरा में व्याख्याता एसआर मानकर के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मानकर ने शिक्षा विभाग में अपने 42 वर्षों की दीर्घ एवं उल्लेखनीय सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्ति प्राप्त की। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उन्हें विदाई दी गई। समारोह की शुरुआत से पहले एसआर मानकर एवं उनकी पत्नी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। इसके पश्चात बैंड-बाजे के साथ उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य नितिन सोनबरसा द्वारा मानकर को अभिनंदन पत्र, शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गंजीर तथा ग्राम पंचायत लिमोरा के सरपंच सुशान सिंह ने मानकर के कार्यकाल को प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ, ग्राम विकास समिति के सदस्य, पूर्व सरपंच मनीष गांधी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
<
