कवर्धा| शिवाजी चौक से ट्रैफिक थाना जाने वाली सीसी रोड खराब हो गई है। सड़क कई जगह उखड़ने और उबड़-खाबड़ होने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा बन गया है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है, लेकिन मरम्मत की कोई पहल नहीं की जा रही।
<
