Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छात्रों को मिले 0 और 2 नंबर; साल में 8 बार फीस भरने से फूटा गुस्सा
Breaking News

छात्रों को मिले 0 और 2 नंबर; साल में 8 बार फीस भरने से फूटा गुस्सा

By adminMay 20, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
19 05 2026 studantbsp
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में नई शिक्षा नीति के तहत लागू सेमेस्टर प्रणाली और बिलासपुर यूनिवर्सिटी के त्रुटिपूर्ण परीक्षा परिणामों को लेकर छात्र …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 19 May 2026 12:42:03 PM (IST)Updated Date: Tue, 19 May 2026 12:42:03 PM (IST)

बिलासपुर यूनिवर्सिटी के रिजल्ट में खेल: छात्रों को मिले 0 और 2 नंबर; साल में 8 बार फीस भरने से फूटा गुस्सा
कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते छात्र

HighLights

  1. कापियों में खेल और लगातार हो रहे पेपर लीक से टूटा छात्रों हौसला।
  2. बिलासपुर यूनिवर्सिटी के परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी से छात्र आक्रोशित।
  3. चार वर्षीय स्नातक और सेमेस्टर प्रणाली से बढ़ा आर्थिक बोझ।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुरः लगातार हो रहे पेपर लीक और राज्य में थोपी गई सेमेस्टर प्रणाली के कारण छात्र मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। इसे लेकर आक्रोशित छात्र संगठन आल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गनाइजेशन ने जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाते हुए व्यवस्था में आमूलचूल सुधार की मांग की है।

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने और परीक्षा प्रणालियों में आ रही लगातार गड़बड़ियों ने ईमानदारी से तैयारी करने वाले होनहार छात्रों के भविष्य को दांव पर लगा दिया है। एआईडीएसओ जिला कमेटी के नेतृत्व में छात्रों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे। छात्रों का कहना है कि राजस्थान में पेपर लीक के बाद उपजे संकट और यूपी के छात्र ऋतिक मिश्रा द्वारा मानसिक तनाव में की गई आत्महत्या जैसी घटनाएं बढ़ना, यह बताने के लिए काफी हैं कि यह परीक्षा प्रणाली कितनी खोखली हो चुकी है।

परीक्षाओं के आयोजन में पूरी तरह विफल साबित हो रही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को तुरंत बंद किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि अटल विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कालेजों का हाल भी बेहद दयनीय है। नई शिक्षा नीति के नाम पर थोपी गई सेमेस्टर प्रणाली और चार वर्षीय स्नातक कोर्स छात्रों के लिए जी का जंजाल बन गए हैं। कालेजों में न तो पर्याप्त प्रोफेसर हैं और न ही लैब व लाइब्रेरी की मूलभूत सुविधाएं। हाल ही में जारी बीए प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों ने तो छात्रों को सन्न कर दिया है, जहां कापियों के मूल्यांकन में भारी लापरवाही के चलते छात्रों को शून्य, दो या तीन नंबर थमा दिए गए हैं। नियमों में रिचेकिंग का विकल्प न होने से छात्रों का पूरा भविष्य दांव पर लग गया है।

बाक्स–

साल में आठ बार एग्जाम फीस, पढ़ाई हुई महंगी

छात्रों ने आरोप लगाया कि दोषपूर्ण नीति के कारण शिक्षा का पूरी तरह से व्यवसायीकरण हो गया है और कोचिंग उद्योग फल-फूल रहा है। सेमेस्टर सिस्टम लागू होने से जहां पहले छात्र साल में तीन बार परीक्षा फीस देते थे, वहीं अब उन्हें आठ बार फीस देनी पड़ रही है। इससे मध्यमवर्गीय परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

मूल्यांकन की गड़बड़ी सुधरे, मिले रिचेकिंग का मौका

पीड़ित छात्रों ने मांग उठाई है कि पेपर लीक मामले की न्यायिक निगरानी में समयबद्ध जांच कर रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी द्वारा जारी त्रुटिपूर्ण परीक्षा परिणामों की दोबारा जांच हो, एनईपी के काले नियमों को बदलकर रिचेकिंग का अवसर बहाल किया जाए और कालेजों में तुरंत शिक्षकों की कमी दूर की जाए।

नीट पेपर लीक और त्रुटिपूर्ण सेमेस्टर प्रणाली ने छात्रों को मानसिक रूप से तोड़ दिया है। रसूखदारों को बचाने के चक्कर में ईमानदार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। हमारी मांग है कि एनटीए को हटाया जाए, सेमेस्टर सिस्टम रद हो और रिजल्ट की गड़बड़ी सुधारकर कापियां दोबारा जांची जाएं।सूरज साहू, सचिव, एआइडीएसओ बिलासपुर जिला कमेटी



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर- अवंति विहार के पार्क पर अवैध कब्जा:स्थानीय बोले-मेयर को अंधेरे में रखा गया, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन, महापौर बोलीं- जांच होगी

June 10, 2026

तेलीबांधा से टाटीबंध तक निगम का एक्शन:अवैध मटन-चिकन दुकान पर कार्रवाई, सड़क किनारे खड़े 9 कबाड़ वाहन भी हटाए

June 10, 2026

सरगुजा में ग्रीष्माकालीन खेल प्रशिक्षण, 550 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा:महापौर ने खिलाड़ियों को दिया प्रमाणपत्र, बोलीं- मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी

June 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073049
Views Today : 12
Views Last 7 days : 284
Views Last 30 days : 5616
Total views : 96578
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.