Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 18 पदों पर चुनाव, सरपंच पर घमासान, कोटा-बिल्हा में पंच बनेंगे निर्विरोध
Breaking News

18 पदों पर चुनाव, सरपंच पर घमासान, कोटा-बिल्हा में पंच बनेंगे निर्विरोध

By adminMay 20, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
19 05 2026 upchunw1
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी आंक …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 19 May 2026 03:32:21 PM (IST)Updated Date: Tue, 19 May 2026 03:32:21 PM (IST)

बिलासपुर पंचायत उपचुनाव: 18 पदों पर चुनाव, सरपंच पर घमासान, कोटा-बिल्हा में पंच बनेंगे निर्विरोध

HighLights

  1. मस्तूरी ब्लाक में कड़ा मुकाबला, आज होगी नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी।
  2. नाम निर्देशन के अंतिम दिन तक कुल 14 आवेदन हुए जमा।
  3. मस्तूरी के मड़ई वार्ड-15 में सबसे दिलचस्प त्रिकोणीय मुकाबला।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुरः त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में नामांकन फार्म जमा करने के आखरी दिन रिक्त 18 पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो गई। जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी समेकित आंकड़ों के अनुसार जिले में सरपंच के दो और पंच के 16 पदों के लिए कुल 14 अभ्यर्थियों ने नामांकन भरा है। मस्तूरी में जहां चुनावी मुकाबला तय है, वहीं कोटा व बिल्हा में पंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बन रही है।

बिलासपुर जिले के तीन विकासखंडों में चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक जिले में कुल 18 रिक्त पदों में से मस्तूरी ब्लाक के केवटाडीह में सरपंच के एक पद के लिए दो आवेदन आए हैं। वहीं पंच के रिक्त छह पदों के लिए मड़ई के वार्ड-5 में दो, वार्ड-15 में तीन, गिद्धपुरी में दो और गतौरा में दो दावेदारों के मैदान में होने से मुकाबला कड़ा होगा।

इसके विपरीत मस्तूरी के ही ओखर और रिस्दा में महज एक-एक आवेदन मिलने से यहां निर्विरोध निर्वाचन तय है। बिल्हा ब्लाक में सरपंच के एक पद के लिए तीन और पंच के तीन पदों के लिए कुल तीन नामांकन प्राप्त हुए हैं, जहां स्क्रूटनी के बाद निर्विरोध की स्थिति बन सकती है। सबसे दिलचस्प स्थिति कोटा ब्लाक की है, जहां कुल सात रिक्त पंच पदों में से केवल चार पर ही आवेदन आए हैं। लोकबंद में तीन पदों और कड़ारतराई में एक पद पर सिंगल नामांकन होने से यहां प्रत्याशी निर्विरोध पंच चुने जाएंगे।

मस्तूरी के मड़ई वार्ड-15 में सबसे दिलचस्प त्रिकोणीय मुकाबला

उपचुनाव के पूरे परिदृश्य में सबसे कड़ा और दिलचस्प मुकाबला मस्तूरी ब्लाक के ग्राम पंचायत मड़ई में देखने को मिलेगा। यहां के वार्ड नंबर 15 में पंच के महज एक पद के लिए कुल तीन दावेदारों ने अपना पर्चा दाखिल किया है। त्रिकोणीय मुकाबला होने के कारण वार्ड में चुनावी सरगर्मी सबसे ज्यादा तेज हो गई है।

खाली रह गए तीन वार्ड, प्रतिनिधित्व विहीन रहेंगे ग्रामीण

कोटा ब्लाक में प्रत्याशियों का टोटा रहने वाला हैं, क्योंकि करगीखुर्द और रानीसागर के तीन वार्डों में एक भी नामांकन नहीं आया है। पंच के चुनाव नहीं होने की स्थिति में जनता अगले सामान्य चुनाव तक पंच विहीन रहेगी। तीनों वार्डों के ग्रामीणों को अपनी स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए अब लंबा इंतजार करना होगा।

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के तहत मस्तूरी, बिल्हा और कोटा ब्लाक में नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी कल की जाएगी। जिले में कुल 18 रिक्त पदों के विरुद्ध 14 उम्मीदवारों के आवेदन मिले हैं। जिन पदों पर एक से अधिक नामांकन हैं, वहां नियमानुसार प्रतीक चिन्ह आबंटित कर चुनाव कराए जाएंगे। शिव बनर्जी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला बिलासपुर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर- अवंति विहार के पार्क पर अवैध कब्जा:स्थानीय बोले-मेयर को अंधेरे में रखा गया, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन, महापौर बोलीं- जांच होगी

June 10, 2026

तेलीबांधा से टाटीबंध तक निगम का एक्शन:अवैध मटन-चिकन दुकान पर कार्रवाई, सड़क किनारे खड़े 9 कबाड़ वाहन भी हटाए

June 10, 2026

सरगुजा में ग्रीष्माकालीन खेल प्रशिक्षण, 550 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा:महापौर ने खिलाड़ियों को दिया प्रमाणपत्र, बोलीं- मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी

June 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073049
Views Today : 12
Views Last 7 days : 284
Views Last 30 days : 5616
Total views : 96578
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.