![]()
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जहां वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट होने 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झूलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना डभरा क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हर रोज की तरह सामान्य काम चल रहा था। इस दौरान अचानक दोपहर करीब 2 बजे बॉयलर ब्लास्ट हो गया, जिससे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। वहीं इसके चपेट में आने 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झूलस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायल मजदूरों को फौरन पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हालांकि अभी तक किसी भी मजदूरों की मौत की खबर सामने नहीं आई है।
<
