Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » प्रगतिशील किसान:कोरिया के किसान ने किया 3 सीजन की फसलों का प्रबंधन, बढ़ी कमाई, धान के बाद गेहूं-सरसों और अब उड़द की खेती; सालभर बंपर पैदावार
Breaking News

प्रगतिशील किसान:कोरिया के किसान ने किया 3 सीजन की फसलों का प्रबंधन, बढ़ी कमाई, धान के बाद गेहूं-सरसों और अब उड़द की खेती; सालभर बंपर पैदावार

By adminMay 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 24 at 185250 1779629562
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 24 at 185250 1779629562
सरगुजा संभाग के दूरस्थ अंचलों में किसान अब आधुनिक वैज्ञानिक तौर-तरीकों और नए प्रयोगों को तेजी से अपना रहे हैं। कोरिया जिले में रनई मंदिरपारा गांव के किसान हरिओम शरण साहू ने फसल चक्र के जरिए पारंपरिक खेती से हटकर नई मिसाल पेश की है। अमूमन जहां इलाके के अन्य किसान सालभर में केवल धान की पारंपरिक फसल पर ही निर्भर रहते हैं, वहीं हरिओम सालभर अपने खेतों का सही सदुपयोग कर बदल-बदलकर फसलें लेते हैं। इससे न केवल उनकी सालाना आमदनी बढ़ी है, बल्कि उनके खेतों की मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी बरकरार है। हरिओम के पास 8 एकड़ कृषि भूमि है। इसमें वे साल के तीनों सीजन में समझदारी से फसल चक्र का प्रबंधन करते हैं। वे बताते हैं कि बारिश के मौसम में वे अपने सभी खेतों में धान की फसल लेते हैं। इसमें ज्यादातर मोटा धान होता है। घरेलू उपयोग के लिए कुछ हिस्से में पतला धान भी लगाते हैं। इसके बाद नवंबर में धान की कटाई पूरी होते ही वे खेतों में गेहूं और सरसों की बुवाई कर देते हैं। जैसे ही सरसों की फसल कटती है, वे उस खाली खेत में उड़द और मूंग की फसल ले लेते हैं। जब उड़द और मूंग की बोआई का समय आता है, ठीक उसी के आसपास गेहूं की फसल भी पककर तैयार हो जाती है। फिलहाल हरिओम 2 एकड़ खेत में ग्रीष्मकालीन उड़द और मूंग की खेती कर रहे हैं। वहीं, जमीन के कोने-कोने का सटीक सदुपयोग करते हुए उन्होंने खेतों की मेढ़ों पर अरहर की फसल उगा रखी है। हरिओम का कहना है कि वे एक फसल लेने के बाद खेत को कुछ समय के लिए खाली भी छोड़ देते हैं। हमेशा खेत बदल-बदलकर फसल लेते हैं। दलहनी फसलों की जड़ों से नाइट्रोजन स्थिरीकरण होता है, जिससे रासायनिक खादों पर निर्भरता कम होती है और मिट्टी स्वाभाविक रूप से उपजाऊ बनी रहती है। हरिओम अपनी सफल खेती का पूरा श्रेय कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों और कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों को देते हैं। वे लगातार इन विशेषज्ञों के संपर्क में रहते हैं। फसल चक्रण की नई तकनीकों, फसलों में लगने वाली बीमारियों, उनके जैविक उपचार, उपज बढ़ाने के तरीकों, सही समय पर सही बीज के चुनाव और मिट्टी की जांच जैसी बारीकियों को सीखते हैं। इसके साथ ही वे शासन की किसान कल्याण योजनाओं व अन्य शासकीय सुविधाओं का भी पूरा लाभ उठाते हैं। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से खेती के प्रति उनकी समझ इतनी विकसित हो चुकी है कि वे सालभर दलहन-तिलहन फसलों का दोहरा लाभ ले रहे हैं और क्षेत्र के अन्य पारंपरिक किसानों के लिए एक रोल मॉडल बन चुके हैं। इन प्रगतिशील किसान से और जानें…
8719904545



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Petrol Price Hike | Narayanpur Highest; Raipur Diesel Rates

May 25, 2026

NH-130 पर कार-बाइक की भिड़ंत, 2 की मौत:सरगुजा मेहमानी कर लौट रहे थे, हादसे के बाद भागा ड्राइवर, तलाश में पुलिस

May 25, 2026

मरीन-ड्राइव से 15 दिनों के भीतर जलकुंभी हटाने का अल्टीमेटम:पुरंदर मिश्रा ने हालात का जायजा लिया,आयुक्त ने देवार डेरा हटाने के दिए निर्देश

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071888
Views Today : 78
Views Last 7 days : 1969
Views Last 30 days : 4928
Total views : 94500
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.