Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बलरामपुर में सड़क हादसे में 4 मौतें:बाजार से लौटर रहे युवकों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, 100 मीटर तक घसीटा
Breaking News

बलरामपुर में सड़क हादसे में 4 मौतें:बाजार से लौटर रहे युवकों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, 100 मीटर तक घसीटा

By adminMay 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
520fb2fb c7d7 478c b496 858dfe2aeeea 1779674578299
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



520fb2fb c7d7 478c b496 858dfe2aeeea 1779674578299
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सनावल रोड स्थित ग्राम पीपरपान के पास रविवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई, जो कि डिंडो बाजार से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ड्राइवर ने हादसे के बाद वाहन रोकने के बजाय घायलों को लगभग 100 मीटर तक घसीटा। घटना सनावल थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान रमेश पण्डो (19), मनोज पण्डो (21), नरेश पण्डो (19) और राकेश पण्डो (17) के रूप में हुई है। रिश्तेदार के मुताबिक शाम करीब 6:30 बजे सुन्दरपुर मोड़ से आगे सनावल रोड पर ग्राम पीपरपान के पास ईंट से लदे ट्रैक्टर ने तेज रफ्तार में लापरवाहीपूर्वक युवकों को टक्कर मार दी। उनका कहना है कि ट्रैक्टर चालक प्रेमचंद यादव ने हादसे के बाद घायलों को करीब 100 मीटर तक घसीटा। बाद में उसने घायलों को वाहन से निकालकर सड़क किनारे फेंक दिया। इसके बाद ट्रैक्टर का इंजन अलग कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद न एम्बुलेंस को सूचना दी गई, न घायलों के इलाज के लिए कोई मदद की गई। अस्पताल पहुंचने से पहले चारों की मौत स्थानीय राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। परिजनों का कहना है कि समय पर इलाज मिल जाता तो युवकों की जान बच सकती थी। ट्रैक्टर छिपाने का भी आरोप घटना को लेकर परिजनों ने आरोप लगाया कि अशोक यादव ट्रैक्टर का इंजन छिपाने के लिए ग्राम बगरा स्थित अपने ससुराल ले गया। वहीं रामनारायण यादव पर दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को छिपाने और साक्ष्य मिटाने में सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग मृतकों के परिजनों ने प्रशासन से दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जल्द बरामद करने की मांग की है। साथ ही चालक प्रेमचंद यादव, रामनारायण यादव और अशोक यादव के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Petrol Price Hike | Narayanpur Highest; Raipur Diesel Rates

May 25, 2026

NH-130 पर कार-बाइक की भिड़ंत, 2 की मौत:सरगुजा मेहमानी कर लौट रहे थे, हादसे के बाद भागा ड्राइवर, तलाश में पुलिस

May 25, 2026

मरीन-ड्राइव से 15 दिनों के भीतर जलकुंभी हटाने का अल्टीमेटम:पुरंदर मिश्रा ने हालात का जायजा लिया,आयुक्त ने देवार डेरा हटाने के दिए निर्देश

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071888
Views Today : 78
Views Last 7 days : 1969
Views Last 30 days : 4928
Total views : 94500
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.