बरियों | नवीन पुलिस चौकी भवन का भूमिपूजन सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने किया। यह भवन 41.18 लाख से बनना है। जिला महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि 2003 में निर्मित पुलिस चौकी भवन खस्ताहाल हो चुका है। सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा के प्रयास से इस नवीन भवन के लिए बजट में जोड़ा गया और मंजूरी मिली मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि भवन बनने से पुलिस विभाग के अधिकारी और जवानों को आम नागरिकों को अच्छी सुविधा मिलेगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कमला सिंह मण्डल के अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, राजपुर जनपद के अध्यक्ष विनय भगत, उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य अनार सिंह, बरियों जनपद सदस्य सुमन गुप्ता, मण्डल महामंत्री सुनील जायसवाल, बसंती राजवाड़े, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष हिमांशु, महामंत्री ग्राम बरियों के सरपंच रविशंकर टेकाम और आसपास ग्रामों के सरपंच और पुलिस विभाग के अधिकारी आशीष कुंजाम, राजपुर थाना प्रभारी भरद्वाज, बरियों चौकी प्रभारी किरनेश्वर सिंह, प्रधान आरक्षक प्रदीप यादव व समस्त चौकी बरियों के स्टॉफ मौजूद रहे।
<
