Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » विजन 2047 चर्चा से दूरी बनाएगी कांग्रेस, CG विधानसभा के पहले दिन सत्र के बहिष्कार का फैसला
Breaking News

विजन 2047 चर्चा से दूरी बनाएगी कांग्रेस, CG विधानसभा के पहले दिन सत्र के बहिष्कार का फैसला

By adminDecember 14, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
13 12 2025 chhattisgarh assembly winter session
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन(Chhattisgarh Assembly winter session) सत्र 14 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चलेगा। सत्र के पहले दिन सदन में छत्तीसगढ़ विजन 2047 पर चर्चा(Vision 2047 debate) प्रस्तावित है, जिसमें कांग्रेस विधायक शामिल नहीं होंगे। यह निर्णय शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित विधायक दल की बैठक में लिया गया।

Publish Date: Sat, 13 Dec 2025 10:00:44 AM (IST)

Updated Date: Sat, 13 Dec 2025 10:00:44 AM (IST)

विजन 2047 चर्चा से दूरी बनाएगी कांग्रेस, CG विधानसभा के पहले दिन सत्र के बहिष्कार का फैसला
विजन 2047 चर्चा से दूरी बनाएगी कांग्रेस

HighLights

  1. CG विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक चलेगा
  2. सत्र के पहले दिन सदन में छत्तीसगढ़ विजन 2047 पर चर्चा प्रस्तावित है

राज्य ब्यूरो, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन(Chhattisgarh Assembly winter session) सत्र 14 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चलेगा। सत्र के पहले दिन सदन में छत्तीसगढ़ विजन 2047 पर चर्चा(Vision 2047 debate) प्रस्तावित है, जिसमें कांग्रेस विधायक शामिल नहीं होंगे। यह निर्णय शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित विधायक दल की बैठक में लिया गया।

सदन का बहिष्कार

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन का बहिष्कार किया जाएगा। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पहले दिन न तो प्रश्नकाल होगा और न ही ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, केवल विजन 2047 पर चर्चा होनी है, जिसमें कांग्रेस का कोई भी विधायक शामिल नहीं होगा।

झूठ फैलाया जा रहा

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि विजन 2047 के नाम पर केवल झूठ फैलाया जा रहा है और इस योजना में प्रदेश के लोगों और माटी के लिए कुछ भी नहीं रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चाकूबाजी और हत्याओं की घटनाएं बढ़ रही हैं, किसानों को धान खरीदी के लिए टोकन नहीं मिल रहे हैं, बिजली के बिल लगातार बढ़ रहे हैं और जमीन से जुड़ी गाइडलाइन में बदलाव किया जा रहा है। इन मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय विजन 2047 के जरिए दूर के सपने दिखाए जा रहे हैं।

सरकार को घेरने की तैयारी

बैठक में सदन के भीतर सरकार को घेरने की विस्तृत रणनीति भी तय की गई। यह निर्णय लिया गया कि सत्र के दौरान किन विषयों पर चर्चा और विरोध किया जाएगा तथा कौन विधायक किस मुद्दे को उठाएंगे। कांग्रेस विधायक नई गाइडलाइन, वन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताएं, लगातार हो रही औद्योगिक दुर्घटनाओं पर नियंत्रण में सरकार की विफलता, कानून-व्यवस्था और धान खरीदी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

योग आयोग अध्यक्ष बोले- स्कूली पाठ्यक्रम में योग अनिवार्य होगा:अस्पतालों में तैनात होंगे योग थेरेपिस्ट, मनेन्द्रगढ़ पहुंचने पर संजय अग्रवाल का हुआ स्वागत

June 22, 2026

मुख्यमंत्री साय करेंगे करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन:राजनांदगांव में प्रगतिशील किसान सम्मेलन में होंगे शामिल, सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम

June 22, 2026

झाड़-फूंक के बहाने 1 महीने के मासूम का अपहरण:जशपुर पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल बरामद किया, आरोपी महिला गिरफ्तार

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074925
Views Today : 5
Views Last 7 days : 2651
Views Last 30 days : 9071
Total views : 103013
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.