जांजगीर | ग्राम पंचायत पोड़ी दलहा में नहर सुधार कार्य अतिक्रमण की भेंट चढ़ गया है। यहां सिंचाई विभाग की जमीन पर प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण कर दिया है। इस अवैध कब्जे के कारण नहरों की मरम्मत का काम बीच में ही रुक गया है, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
<
