Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » वाहन चेकिंग के दौरान जवान को कुचलने की कोशिश:पुलिस ने 14 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा, नागपुर के दो युवक गिरफ्तार, गाड़ी में एक नाबालिग और युवती भी मिले
Breaking News

वाहन चेकिंग के दौरान जवान को कुचलने की कोशिश:पुलिस ने 14 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा, नागपुर के दो युवक गिरफ्तार, गाड़ी में एक नाबालिग और युवती भी मिले

By adminMay 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 15 at 62055 pm 1778852910
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 15 at 62055 pm 1778852910
दुर्ग जिले के कुम्हारी टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने पुलिस आरक्षक को कुचलने की कोशिश की। घटना के बाद यातायात पुलिस की टीम ने कार का 20 किलोमीटर तक पीछा किया और सिरसा गेट भिलाई-3 के पास दो आरोपियों को वाहन समेत पकड़ लिया। दोनों आरोपी नागपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने हत्या के प्रयास, शासकीय कार्य में बाधा और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 12:40 बजे यातायात पुलिस की टीम कुम्हारी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। ड्यूटी में आरक्षक रमेश चंद्राकर तैनात थे। इसी दौरान रायपुर की तरफ से दुर्ग की ओर एक तेज रफ्तार कार आती दिखाई दी। कार में ब्लैक फिल्म लगी हुई थी। आरक्षक के उपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश
आरक्षक रमेश चंद्राकर ने वाहन चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय स्पीड बढ़ा दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सीधे आरक्षक की तरफ कार बढ़ा दी और उसे कुचलने की कोशिश की। खुद को बचाने के दौरान आरक्षक सड़क पर गिर गया और उसके दाहिने हाथ की उंगली में चोट आई। आरोप है कि चालक ने आरक्षक के सिर के ऊपर से भी वाहन चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन समय रहते पीछे हटने से उसकी जान बच गई। 14 किलोमीटर तक पुलिस ने किया पीछा
घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद पुलिस टीम सक्रिय हुई और यातायात पुलिस वाहन से कार का पीछा शुरू किया। 14 किलोमीटर तक पुलिस ने वाहन चालक का पीछा किया और आरोपियों को सिरसा गेट, भिलाई-3 के पास पकड़ लिया। कार में दो युवक और एक किशोरी और एक युवती सवार थीं। पुलिस को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रमजान और जाकिर मोहम्मद बताए। दोनों नागपुर के रहने वाले हैं। रमजान न्यू नेहरू नगर और जाकिर मोहम्मद बड़ा ताजबाग, सक्करदारा क्षेत्र का निवासी बताया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया
थाना कुम्हारी पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 221 और 3(5) के साथ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 और 100 के तहत कार्रवाई की गई है। घटना में इस्तेमाल कार क्रमांक MH 02 AY 3475 को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं कार में मौजूद युवतियों के परिजनों को सूचना देकर उनके बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी वाहन चेकिंग और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए तेज और लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में घर में घुसकर मारपीट, 5 गिरफ्तार:पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से हमला, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

May 15, 2026

रायपुर में ड्राइवर से दिनदहाड़े लूट:आरोपी ने ब्लेड मारकर छीना मोबाइल, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की

May 15, 2026

चरित्र शंका पर महिला की हत्या, आरोपी दोषी करार:दुर्ग कोर्ट ने गला घोंटकर मारने वाले आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070528
Views Today : 97
Views Last 7 days : 1109
Views Last 30 days : 3725
Total views : 91896
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.