पटना | सरदार वल्लभ भाई पटेल हायर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान डायरेक्टर चंद्रशेखर अवस्थी, प्राचार्य निशा अवस्थी, सहायक प्राचार्य राजीव मंडल व प्रधान अध्यापक लक्ष्मी खांडे सहित अन्य शिक्षकों ने मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कक्षा 10वीं में रत्नेश कुमार कुशवाहा ने 540 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंजना कुशवाहा ने 492 अंक हासिल किए, जबकि शुभम और निहारिका कुशवाहा ने 483-483 अंक अर्जित किए। लक्की यादव ने 481 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। वहीं कक्षा 12वीं में आकांक्षा अवस्थी ने 448 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। प्राची साहू ने 427 अंक, निर्मल साहू ने 420 अंक हासिल किए।
<
