Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बड़े-भाई का चापड़ से गला काट डाला, मौत:बिलासपुर में छोटे को मारपीट से बचाने पहुंचा था; गुस्साए परिजनों ने घेरा थाना, 5 हिरासत में
Breaking News

बड़े-भाई का चापड़ से गला काट डाला, मौत:बिलासपुर में छोटे को मारपीट से बचाने पहुंचा था; गुस्साए परिजनों ने घेरा थाना, 5 हिरासत में

By adminMay 3, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
5 1777776569
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



5 1777776569
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार रात मारपीट के दौरान छोटे भाई को बचाने पहुंचे बड़े भाई की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने चापड़ से गला रेतकर उसे मार डाला। वारदात से गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम अभिषेक यादव (22) है, जो मोपका गुड़ी मोहल्ला का रहने वाला है। उसके छोटे चचेरे भाई ओमप्रकाश यादव (16) का कुछ युवकों से विवाद हो गया था, जो कि देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान अभिषेक ओमप्रकाश को बचाने के लिए पहुंचा था। तभी बदमाशों ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी, सीएसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हालांकि अभी तक विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। वारदात से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए- B.A सेकंड ईयर का था स्टूडेंट दरअसल अभिषेक यादव B.A सेकंड का स्टूडेंट था। रात करीब 10:30 बजे मोपका चौक में उसके छोटे चचेरे भाई ओमप्रकाश यादव का युवकों से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। करीब 5 युवकों ने ओमप्रकाश को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव में गई जान छोटे भाई को पिटता देख अभिषेक मौके पर पहुंचा और उसे बचाने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। एक युवक ने चापड़ से अभिषेक के गले पर वार किया। गंभीर रूप से घायल अभिषेक जमीन पर गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पुलिस चौकी तक किया पीछा घटना के बाद ओमप्रकाश जान बचाकर भागा। आरोपी उसका पीछा करते हुए नजदीकी पुलिस चौकी तक पहुंच गए। किसी तरह वह चौकी में घुसकर अपनी जान बचा सका। घटना के बाद परिजन और स्थानीय अभिषेक को तुरंत अपोलो अस्पताल लेकर पहुंचे। थाने का घेराव, लोगों में आक्रोश डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से नाराज परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे। करीब 50-60 लोगों ने घेराव कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 5 युवक हिरासत में मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 5 युवकों को हिरासत में लिया है। सभी सीपत क्षेत्र के सेलर गांव के बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी, सीएसपी समेत पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। इस मामले में सरकंडा थाना टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि बीच-बचाव में युवक की जान गई है, जो कॉलेज स्टूडेंट था। मामले में केस दर्ज कर लिया है और पांच युवकों हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ……………………. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… LOVE-YOU कहने पर लड़की को गड़ासे से काटा: फोन पर बार-बार करती थी प्रपोज, इससे परेशान था युवक, मर्डर कर आराम से सो रहा था छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में युवक ने गड़ासे (चापड़) से एक युवती का गला काट दिया। युवक को लड़की जबरन I LOVE YOU बोलती थी। युवक को फोन कर बार-बार बोलती थी कि मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। इससे परेशान होकर युवक ने युवती को मार डाला। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दुर्ग में 4 कैटेगरी में अलग-अलग देना होगा कचरा:गीला-सूखा ही नहीं, किचन और गार्डन वेस्ट भी अलग, पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन ट्रैक

May 3, 2026

हादसे में जान-गंवाने वालों को लखनलाल देवांगन ने दी श्रद्धांजलि:परिजनों को बंधाया ढांढस, कोरबा में 5 दिन पहले हुई थी 3 की मौत

May 3, 2026

जांजगीर-चांपा में यात्री बस पलटी, 15 घायल:कोरबा से सरायपाली जा रही थी, 50 से ज्यादा यात्री से थे सवार

May 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069588
Views Today : 23
Views Last 7 days : 914
Views Last 30 days : 4100
Total views : 90631
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.