पटना | सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा गरिमामय वातावरण में की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेम नारायण, रविशंकर शर्मा, मनोज अग्रवाल व कृष्ण मुरारी गुप्ता उपस्थित रहे। इस दौरान उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया, जिससे विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। कक्षा 10वीं के परिणाम में सौरभ गुप्ता ने 583 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा और विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। राघवेंद्र ने 559 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि आदित्य साहू 554 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 12वीं में आंशिका साहू ने 379 अंक और अभिषेक जायसवाल ने 378 अंक अर्जित कर बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं अन्य कक्षाओं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसे संस्था की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण बताया। विद्यालय के व्यवस्थापक मनोज अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
<
