![]()
धमतरी पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 55 किलोग्राम गांजा, एक डस्टर कार और चार मोबाइल फोन सहित कुल 33 लाख 53 हजार 500 रुपये का सामान जब्त किया है। इस मामले में तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गांजा ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे। यह कार्रवाई धमतरी जिले के सिहावा क्षेत्र के सांकरा नाका पर की गई। मैनपुर की ओर से आ रही रेनॉल्ट डस्टर वाहन (MH 45 AD 9001) को रोककर उसमें सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। वाहन की डिक्की की तलाशी लेने पर 38 पैकेटों में भरा हुआ कुल 54 किलो 970 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 27 लाख 50 हजार रुपये है। गांजा ओडिशा से खरीदकर नासिक महाराष्ट्र ले जा रहे थे पूछताछ में तीनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह गांजा बलांगीर (ओडिशा) से खरीदकर नासिक (महाराष्ट्र) ले जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमोल अरुण ओढे़कर (33, नासिक, महाराष्ट्र), तनिष गायकवाड (19, श्रीरामपुर, अहमदनगर, महाराष्ट्र) और ऋषिकेश भाउ साहेब सिरसाट (23, राहाता, अहमदनगर, महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से 54.970 किलोग्राम गांजा जब्त पुलिस ने आरोपियों के पास से 54.970 किलोग्राम गांजा, रेनॉल्ट डस्टर वाहन और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ सिहावा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है। गौरतलब है कि 15 दिन पहले वन विभाग ने भी 127 किलो गांजा जब्त कर पुलिस को सौंपा था।
<
