Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बलौदाबाजार में खेत में बना 35 फीट गहरा ‘रहस्यमयी गड्ढा’:रात भर में बड़े कुएं में बदला, शिवनाथ नदी का पानी समा रहा, गांव में दहशत
Breaking News

बलौदाबाजार में खेत में बना 35 फीट गहरा ‘रहस्यमयी गड्ढा’:रात भर में बड़े कुएं में बदला, शिवनाथ नदी का पानी समा रहा, गांव में दहशत

By adminMay 5, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a52f14e6 dcc4 4b4e 8be3 fcf83f82aab4 1777913357175
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



a52f14e6 dcc4 4b4e 8be3 fcf83f82aab4 1777913357175
बलौदाबाजार जिले के सिमगा ब्लॉक स्थित ग्राम चक्रवाय में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां शिवनाथ नदी के किनारे एक किसान के खेत में अचानक भूस्खलन हो गया, जिससे 30 से 35 फीट गहरा और उतना ही चौड़ा विशाल गड्ढा बन गया। इस गड्ढे में नदी का पानी सीधे समाता दिख रहा है, जिससे पूरे गांव में डर और चिंता का माहौल है। यह घटना 29 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे महूं खार में किसान नंद कुमार साहू के खेत में शुरू हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले एक छोटा गड्ढा बना, जिसे गांव के गंगा राम ने देखा। उन्होंने तुरंत खेत की देखभाल कर रहे तीजलाल लहरें को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते रात भर में यह गड्ढा फैलता गया और सुबह तक एक बड़े कुएं जैसे आकार में बदल गया। नदी का पानी समा रहा, बढ़ी चिंता ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढा इतना बड़ा है कि किसी विशाल कुएं जैसा दिखाई देता है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि शिवनाथ नदी का पानी सीधे इसमें समा रहा है। इससे जमीन के और धंसने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 5-6 साल पहले तुलसी गांव में भी ऐसी ही घटना हुई थी, जहां नदी के बीच बने गड्ढे में पानी समा गया था। अब चक्रवाय में भी वैसी ही स्थिति बनने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन अलर्ट: मौके पर जांच, घेरा बनाकर रोक लगाई घटना की सूचना मिलते ही सरपंच दौलत बंजारे ने एसडीएम अतुल शेटे को अवगत कराया। एसडीएम ने बताया कि हल्का पटवारी को मौके पर भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल, एहतियात के तौर पर गड्ढे के चारों ओर रस्सी से घेरा बना दिया गया है और ग्रामीणों को पास न जाने की सख्त हिदायत दी गई है। आखिर क्यों धंसी जमीन? 4 बड़े कारण सामने इस घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे जमीन के नीचे प्राचीन गुफा या सुरंग से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं, विशेषज्ञों के मुताबिक इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी हो सकते हैं- गांव में दहशत, जांच की मांग किसान नंद कुमार साहू के खेत में बने इस विशाल गड्ढे से ग्रामीणों में डर का माहौल है। लोग आशंका जता रहे हैं कि अगर समय रहते जांच और सुरक्षा उपाय नहीं किए गए, तो आसपास की जमीन भी प्रभावित हो सकती है। प्रशासन ने इस मामले में भूवैज्ञानिकों से जांच कराने की सिफारिश की है। साथ ही, घटनास्थल पर भीड़ न लगे, इसके लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। फिलहाल, सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर जमीन के नीचे ऐसा क्या हुआ, जिससे यह खतरनाक हालात बने।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

किताबों को लेकर सरकारी आदेश का विरोध:प्राइवेट स्कूल वाले बोले- सरकार कर रही जबरदस्ती, आदेश वापस लेने की मांग

May 5, 2026

रायगढ़ में पान दुकान के पीछे गांजे की तस्करी:62 हजार का गांजा पकड़ाया, बोरोडीपा में झड़ियों में छिपाए रखा था देशी शराब, आरोपी गिरफ्तार

May 5, 2026

जांजगीर चांपा में शादी में विवाद बना जानलेवा:दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुर-साले ने गला दबाकर मार डाला, दोनों आरोपी गिरफ्तार

May 5, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069642
Views Today : 41
Views Last 7 days : 701
Views Last 30 days : 3919
Total views : 90685
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.