Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » वनमंत्री कश्यप ने पुसपाल में रिसॉर्ट, रेस्टोरेंट का किया भूमिपूजन:कोण्डागांव के माओवाद प्रभावित क्षेत्र में ईको-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, रोजगार के अवसर
Breaking News

वनमंत्री कश्यप ने पुसपाल में रिसॉर्ट, रेस्टोरेंट का किया भूमिपूजन:कोण्डागांव के माओवाद प्रभावित क्षेत्र में ईको-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, रोजगार के अवसर

By adminApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
0c5f7c24 2645 4c32 92bf 34029fa90fdd 1776593836948
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



0c5f7c24 2645 4c32 92bf 34029fa90fdd 1776593836948
कोण्डागांव में वनमंत्री केदार कश्यप ने पुसपाल क्षेत्र में ईको-टूरिज्म परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। इसमें ग्राम परौदा में पर्यावरण और वानिकी मद से 1 करोड़ 45 लाख 96 हजार रुपये की लागत से एक रिसॉर्ट और पुसपाल में चक्रिय निधि से 1 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से नदी तट पर एक ओपन रेस्टोरेंट शामिल है। पुसपाल क्षेत्र, जो पिछले कई वर्षों से माओवाद से प्रभावित होने के कारण आवागमन और पर्यटक गतिविधियों से वंचित था, अब केंद्र और राज्य सरकारों के संयुक्त प्रयासों से शांतिपूर्ण हो गया है। माओवाद के खात्मे के बाद यहां पर्यटन विकास की संभावनाएं पुनः साकार हो रही हैं।
वनमंत्री बोले
वनमंत्री कश्यप ने बताया कि इस क्षेत्र को ईको-टूरिज्म क्षेत्र के रूप में विकसित करने का मूल उद्देश्य कोण्डागांव-बस्तर ईको-टूरिज्म सर्किट का विकास करना है। वर्तमान में बस्तर आने वाले पर्यटक टाटामारी में सूर्योदय का आनंद लेने के बाद सीधे चित्रकूट की ओर आकर्षित होते थे। अब पर्यटक भंवरडीह नदी में ए.टी.व्ही. राइड, एडवेंचर राइड, रिवर राफ्टिंग और बम्बू राफ्टिंग जैसी गतिविधियों का भरपूर आनंद ले सकेंगे। पुसपाल वैली में ईको-टूरिज्म विकसित होने से पर्यटक पुसपाल वैली व्यू प्वाइंट से सूर्यास्त के मनोरम दृश्य का अद्भुत आनंद उठाने के बाद अनोखे ईको कॉटेज में रात्रि विश्राम कर सकेंगे। स्टार गेजिंग का आनद ले सकेंगे पर्यटक: DFO वन मंडलाधिकारी चूड़ामणि सिंह ने बताया कि यह स्थल रात में भी पर्यटकों के लिए अनूठा होगा, जहां कॉटेज की सुविधा होने से वे तारों भरे आकाश का अभूतपूर्व अनुभव कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में ईको-टूरिज्म विकसित होने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे उन्हें स्थायी आय प्राप्त होगी और यहां की संस्कृति को देश-विदेश में पहचान मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान वनमंत्री कश्यप ने इस क्षेत्र के तेन्दूपत्ता संग्राहकों को संग्रहण कार्ड भी प्रदान किए। उन्होंने सभी संग्राहकों से अपील की कि प्रत्येक संग्राहक कम से कम 500 गड्डी तेन्दूपत्ता जरूर तोड़े।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अवैध रेत परिवहन करते 5 हाइवा जब्त:ट्रैफिक पुलिस ने वीकेंड नाइट चेकिंग के दौरान कार्रवाई की, खनिज विभाग को सौंपा

April 19, 2026

सिटी सेंटर मॉल से कार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:पार्किंग से इनोवा लेकर फरार हुआ था, पहले भी कर चुका है कई चोरियां

April 19, 2026

दुर्ग शिवनाथ नदी में नहाने उतरे 2 दोस्तों की मौत:5 दोस्त गए थे छातागढ़ पिकनिक स्पॉट, एक साथ नदी में उतरे, दो दोस्त गहरे दलदल में फंसे

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067956
Views Today : 131
Views Last 7 days : 1063
Views Last 30 days : 4149
Total views : 88896
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.