Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सिटी सेंटर मॉल से कार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:पार्किंग से इनोवा लेकर फरार हुआ था, पहले भी कर चुका है कई चोरियां
Breaking News

सिटी सेंटर मॉल से कार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:पार्किंग से इनोवा लेकर फरार हुआ था, पहले भी कर चुका है कई चोरियां

By adminApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 19 at 74444 pm 1 1776613125
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 19 at 74444 pm 1 1776613125
राजधानी रायपुर के सिटी सेंटर मॉल की पार्किंग से इनोवा कार चोरी करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई कार भी बरामद कर ली गई है। यह मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक वारदात 18 अप्रैल 2026 की दोपहर की है। ओडिशा के सम्बलपुर निवासी सुरजीत सिंह चावला अपने परिवार के साथ मॉल आए थे, उनके बेटे ने पार्किंग के लिए टिकट लेकर कार की चाबी कर्मचारी को सौंप दी थी। कुछ देर बाद लौटने पर उन्हें वाहन नहीं मिला। पूछताछ में पता चला कि मॉल का कर्मचारी मनीष साहू उर्फ डेकेश्वर साहू कार लेकर फरार हो गया है। कार में पर्स, आधार कार्ड सहित जरूरी दस्तावेज और 15 हजार रुपए नकद भी रखे थे। CCTV फुटेज से मिली अहम जानकारी मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के साथ संयुक्त जांच शुरू की। टीम ने मॉल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले और आरोपी की मूवमेंट ट्रैक की। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की लोकेशन का पता लगाया गया। कार समेत आरोपी गिरफ्तार पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को इनोवा कार (OD 15 A 5089) के साथ पकड़ लिया। वाहन की कीमत करीब 9 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ देवेंद्र नगर थाना में धारा 316(2) BNS के तहत केस दर्ज किया गया है। पहले भी कर चुका है कई चोरी पुलिस के मुताबिक, मनीष साहू आदतन अपराधी है। वह पहले भी तेलीबांधा और पंडरी थाना क्षेत्र में करीब एक दर्जन वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। इसके अलावा अन्य थानों में भी उसके खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है और वह पहले जेल जा चुका है। पुलिस का कहना है कि शहर में इस तरह के अपराधों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बदलेगी व्यवस्था:16 जून के बजाय अगले साल 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

June 24, 2026

VIDEO में 8 मर्डर करने वाले साइको किलर की कहानी:जहरीली शराब पिलाई, अस्पताल ले जाने में मदद की, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

June 24, 2026

अवैध शराब और पानी संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:बेमेतरा में ग्रामीण बोले-कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075272
Views Today : 28
Views Last 7 days : 2214
Views Last 30 days : 9873
Total views : 104295
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.