Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » लॉ स्टूडेंट्स ने महापुरुषों पर किए आपत्तिजनक कमेंट्स:इंस्टाग्राम चैट वायरल, GGU कैंपस में आधी रात हंगामा, यूनिवर्सिटी घेरकर बजरंग दल ने की कार्रवाई की मांग
Breaking News

लॉ स्टूडेंट्स ने महापुरुषों पर किए आपत्तिजनक कमेंट्स:इंस्टाग्राम चैट वायरल, GGU कैंपस में आधी रात हंगामा, यूनिवर्सिटी घेरकर बजरंग दल ने की कार्रवाई की मांग

By adminApril 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 04 25t200354903 1777127605
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 04 25t200354903 1777127605
बिलासपुर। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों में घिर गई है। लॉ डिपार्टमेंट के कुछ छात्रों द्वारा भगवान राम, डॉ. भीमराव अंबेडकर और अन्य महापुरुषों पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम चैट के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद कैंपस में माहौल तनावपूर्ण हो गया और आधी रात को जमकर हंगामा हुआ। सोशल मीडिया पोस्ट से भड़का विवाद जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात कुछ छात्रों ने सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए धार्मिक और सामाजिक महापुरुषों पर टिप्पणी की। इस पर आक्रोशित छात्र स्वामी विवेकानंद हॉस्टल के सामने एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति बन गई। कैंपस में हंगामा, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल घटना के दौरान यूनिवर्सिटी के सुरक्षा कर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हालात बिगड़ चुके थे। वायरल वीडियो में कुछ छात्र मारपीट करते नजर आ रहे हैं, वहीं एक युवक सुरक्षा गार्ड से हस्तक्षेप की गुहार लगाते दिख रहा है। लगातार हो रही घटनाओं जैसे पहले नमाज और होली विवाद के बाद कैंपस की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। बजरंग दल का घेराव इस मामले को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी का घेराव कर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने दोषी छात्रों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। एफआईआर की तैयारी, जांच शुरू आक्रोशित छात्र अब थाने में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि कोनी थाना के एएसआई उमेश उपाध्याय का कहना है कि उन्हें घटना की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। यूनिवर्सिटी प्रशासन का बयान यूनिवर्सिटी के कुलसचिव अश्वनी दीक्षित ने कहा कि यह छात्रों के बीच का विवाद है। मामले की जांच के लिए बैठक बुलाई गई है और रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इसे बड़ी वारदात मानने से इनकार किया, लेकिन स्थिति पर नजर रखने की बात कही।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में लोहाणा महापरिषद जोन-13 की बैठक:नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

June 22, 2026

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

June 22, 2026

ओडिशा के चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में किराए पर मकान लेकर करते थे रेकी, महिलाओं को बनाते थे निशाना

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074968
Views Today : 48
Views Last 7 days : 2694
Views Last 30 days : 9114
Total views : 103056
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.